Instagram, Facebook, YouTube

Instagram-Facebook पर सरकार सख्त! AI पोस्ट पर लेबल जरूरी

सोशल मीडिया पर बढ़ते डीपफेक और AI कंटेंट को लेकर सरकार ने बड़ा कदम उठाया है. इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) ने Instagram, Facebook और X जैसे प्लेटफॉर्म्स के लिए नए नियम लागू किए हैं. अब AI से बने फोटो, वीडियो और ऑडियो को साफ तौर पर लेबल करना जरूरी होगा. यानी कि एआई से बने कंटेंट को दिखाना होगा कि यह AI से बनाया गया है. साथ ही, अवैध कंटेंट को तेजी से हटाने के लिए सख्त समय सीमा भी तय कर दी गई है.

AI कंटेंट पर अब अनिवार्य होगा लेबल
नए नियमों के तहत Instagram, Facebook और YouTube जैसे प्लेटफॉर्म्स को हर AI-जनरेटेड कंटेंट को स्पष्ट रूप से चिन्हित करना होगा. इसमें फोटो, वीडियो और ऑडियो सभी शामिल हैं. इसके साथ ही ऐसे कंटेंट में ट्रेस करने योग्य मेटाडेटा जोड़ना भी जरूरी होगा, ताकि यूजर्स यह समझ सकें कि कंटेंट असली है या AI से बनाया गया है. यह कदम फेक और भ्रामक जानकारी को रोकने के लिए उठाया गया है.

3 घंटे में हटाना होगा गलत कंटेंट
सरकार ने कंटेंट हटाने को लेकर भी सख्त नियम बनाए हैं. अब किसी कोर्ट या सरकारी एजेंसी के आदेश मिलने के बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स को 3 घंटे के भीतर अवैध कंटेंट हटाना होगा. यह नियम खासतौर पर डीपफेक, भ्रामक जानकारी और आपत्तिजनक कंटेंट को तेजी से रोकने के लिए लागू किया गया है. इससे ऑनलाइन स्पेस को सुरक्षित बनाने में मदद मिलने की उम्मीद है.

डीपफेक और खतरनाक कंटेंट पर सख्ती
MeitY ने प्लेटफॉर्म्स को निर्देश दिया है कि वे ऐसे AI कंटेंट को रोकने के लिए तकनीकी उपाय अपनाएं जो अश्लील, भ्रामक या किसी की पहचान का दुरुपयोग करते हों. खासतौर पर बच्चों से जुड़े आपत्तिजनक कंटेंट और गैर-सहमति वाले निजी कंटेंट पर सख्ती बरती जाएगी. साथ ही, यूजर्स को भी यह बताया जाएगा कि ऐसे कंटेंट बनाने या शेयर करने पर कानूनी कार्रवाई हो सकती है.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1