मैरी सोमरविले के सम्मान में Google ने बनाया Doodle…

गूगल ने स्कॉटलैंड की महान वैज्ञानिक व खगोल शास्त्री मैरी सोमरविले के सम्मान में रविवार को एक डूडल बनाकर उन्हें याद किया। आज ही के दिन दो फरवरी 1826 को ब्रिटेन की राष्ट्रीय विज्ञान अकादमी की रॉयल सोसाइटी ऑफ लंदन ने सोमरविले के भौतिकी के पेपर को प्रकाशित किया था। रॉयल सोसाइटी ऑफ लंदन द्वारा प्रकाशित होने वाली पहली महिला वैज्ञानिक थीं।

गूगल ने अपने डूडल में मैरी सोमरविले का एक चित्र दिखाया है, जिसमें वह कुछ लिखती हुई नजर आ रही हैं। इसके अलावा उनका एक हाथ किताबों पर रखा हुआ दिखाई दे रहा है, जो उनके बिल्कुल बराबर में ही रखी हुई हैं। मैरी सोमरविले का जन्म 26 दिसंबर 1780 को स्कॉटलैंड के जेडबर्ग में हुआ था।

जब महान अर्थशास्त्री व दर्शनशास्त्री जॉन स्टुअर्ट मिल ने महिलाओं को वोट देने का अधिकार देने के लिए संसद में एक विशाल याचिका का आयोजन किया, तो इस याचिका पर सबसे पहले सोमरविले ने अपने हस्ताक्षर किए थे।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1