Gold-Silver Rate: अब फिर से उठ रही सोने-चांदी की कीमतें, जानिए आपके शहर में कितनी है 24 कैरेट की कीमत?

Gold Silver Price Today: जनवरी में देश में सोने और चांदी की कीमतों में गजब की तेजी आई. बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव, ग्लोबल ट्रेड को लेकर अनिश्चितता और कमजोर होती करेंसी के चलते सुरक्षित निवेश के रूप में सोने की मांग बढ़ती गई. नतीजतन, कुछ ही हफ्तों में कीमतें भी लगभग दोगुनी हो गईं.

भारत में 24 कैरेट सोने की कीमत 29 जनवरी को अपने अब तक के सबसे हाई लेवल 17,885 रुपये प्रति ग्राम पर पहुंच गई थी. इसमें महज छह दिनों में लगभग 2,492 रुपये प्रति ग्राम और 24,920 रुपये प्रति 10 ग्राम की गिरावट आई है. मंगलवार, 3 फरवरी को भारत में 24 कैरेट सोने का रेट 15,393 रुपये प्रति ग्राम था, जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत 14,110 रुपये प्रति ग्राम थी.

आज कितनी सोने की कीमतें?
आज बुधवार को 24 कैरेट सोने की कीमत 16,053 रुपये प्रति ग्राम है, जो कल के मुकाबले 660 रुपये ज्यादा है. इसी तरह से 22 कैरेट सोने की कीमत मंगलवार को 14,110 रुपये के मुकाबले आज 605 रुपये बढ़कर 14,715 रुपये प्रति ग्राम हो गई है. 18 कैरेट सोने की कीमत भी 495 रुपये बढ़कर आज 12,040 रुपये प्रति ग्राम हो गई है.

सोने का इन शहरों में भाव
दिल्ली, जयपुर, लखनऊ, चंडीगढ़, अयोध्या, गुड़गांव, गाजियाबाद, नोएडा, कानपुर, लुधियाना, अमृतसर जैसे शहरों में आज 24 कैरेट सोने की कीमत 16,068 रुपये, 22 कैरेट की कीमत 14,730 रुपये और 18 कैरेट की कीमत 12,055 रुपये प्रति ग्राम है.
मुंबई, कोलकाता, बेंगलुरु, हैदराबाद, केरल, पुणे, विजयवाड़ा, नागपुर, भुवनेश्वर, विशाखापत्तनम, मैसूर, अमरावती में आज 24 कैरेट सोने की कीमत 16,053 रुपये प्रति ग्राम है. इन शहरों में 22 और 18 कैरेट सोने की कीमत क्रमश: 14,715 और 12,040 रुपये प्रति ग्राम है.
चेन्नई, मदुरै, सेलम, त्रिची जैसे कई दक्षिण भारतीय शहरों में 24 कैरेट सोने की कीमत 16,256 रुपये प्रति ग्राम है. यहां 22 कैरेट सोने की कीमत प्रति ग्राम 14,900 रुपये और 18 कैरेट सोने की कीमत 12,750 रुपये प्रति ग्राम है.
चांदी की कितनी है कीमत?
भारत में चांदी की कीमत आज 320 रुपये प्रति ग्राम है, जो कल के मुकाबले 40 रुपये ज्यादा है. इसी तरह से एक किलो चांदी की कीमत 3,20,000 रुपये है, जिसमें 40,000 रुपये का उछल आया है. पिछले एक हफ्ते में भारत में चांदी की कीमतों में भारी उतार-चढ़ाव देखने को मिला. जनवरी में चांदी की कीमतें 4 लाख रुपये प्रति किलोग्राम से ऊपर चली गई थीं. सिर्फ एक हफ्ते में भारत में चांदी की कीमत 3 लाख रुपये प्रति किलोग्राम के निशान से नीचे आ गई.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1