चांदी में बड़ी गिरावट! निवेशकों को झटका, सोना भी हुआ सस्ता

भारतीय सर्राफा बाजार और मल्टी कॉमेडिटी एक्सचेंज (MCX) में इन दिनों तेज उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। हाल ही में जहां सोना-चांदी की कीमतें रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच रही थीं, वहीं अब इनके आज़म गिरावट दर्ज की गई है। खास तौर पर चांदी के भाव में तेज कमी ने निवेशकों को चौंका दिया है। 20 अप्रैल को जो चांदी ₹2,54,000 प्रति किलो के पार पहुंच गई थी, वह अब गिरकर करीब ₹2,44,321 प्रति किलो रह गई है। यानी कुछ ही दिनों में इसकी कीमत में लगभग ₹10,000 की गिरावट आ चुकी है।

सोने की कीमतों में भी आई नरमी
चांदी के साथ ही सोने की कीमतों में गिरावट देखने को मिली है, जिससे शादी-ब्याह के सीजन में खरीदारी करने वालों को राहत मिली है। मल्टी कॉमेडिटी एक्सचेंज पर 20 अप्रैल को सोना ₹1,54,000 प्रति 10 ग्राम के पार पहुंच गया था, लेकिन अब इसके दाम घटकर करीब ₹1,52,700 प्रति ग्राम रहे गए हैं। यानी सोने के कीमत में लगभग ₹1300 प्रति 10 ग्राम की कमी दर्ज की गई है।

क्यों गिर रहे है दाम ?
बाजार जानकारों के अनुसार, डॉलर की मजबूती और ऊंचे स्तर पर निवेशकों द्वारा मुनाफाशूली के चलते सोना-चांदी की कीमतों में गिरावट आई है। साथ ही, वैश्विक भू-राजनीतिक तनाव में थोड़ी नरमी आने से सुरक्षित निवेश की मांग घटी है, जिसके कारण निवेशकों ने कीमती धातुओं से दूरी बनानी शुरू कर दी है।

खरीदारों के लिए क्या है संकेत?
अगर आप गहनों की खरीदारी या चांदी में निवेश का सोच रहे हैं, तो मौजूदा गिरावट एक अच्छा अवसर बन सकती है। हालांकि,विशेषज्ञों की माने तो वैश्विक बाजार का संकेत अभी स्थिर नहीं है, इसलिए आने वाले दिनों में कीमतों में और उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1