Rohit Sharma इस समय चोट के कारण टीम से बाहर चल रहें है,जिसका असर मुंबई इंडियंस के प्रदर्शन पर साफ दुख रहा है। पिछले तीन मुकाबलों से बाहर रहने वाले रोहित की गैरमौजूदगी में टीम को दो मैचों में हार झेलनी पड़ी है। इसी बीच उनकी फिटनेस को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है,जिससे फैंस को उनकी वापसी की उम्मीद जगी है। मुंबई इंडियंस का अगला मुकाबला 29 अप्रैल को Sunrisers Hyderabad के खिलाफ खेला जाएगा।
हैमस्ट्रिंग इंजरी से उबर रहे रोहित शर्मा
Cricbuzz की रिपोर्ट के अनुसार रोहित शर्मा मुंबई इंडियंस के अगले मैच में वापसी कर सकते हैं और 29 अप्रैल को Sunrisers Hyderabad के खिलाफ खेलने के लिए फिट हो सकते हैं। यह मुकाबला Mumbai Indians के होम ग्राउंड Wankhede Stadium में खेला जाएगा। बता दें कि रोहित 12 अप्रैल को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ मैच के दौरान चोटिल हुए थे,जिसके बाद से वह तीन मुकाबलों से बाहर हैं।
कोच और ट्रेनर के साथ अपनी फिटनेस पर काम कर रहे रोहित शर्मा
Rohit Sharma चोट के चलते Punjab Kings, Gujarat Titans और Chennai Super Kings के खिलाफ मुकाबले से बाहर रहे, लेकिन अब उनकी फिटनेस को लेकर राहत भरी खबर सामने आ रही है। माना जा रहा है कि वह पूरी तरह फिट होने के करीब हैं और 29 अप्रैल के मैच में वापसी कर सकते है। सूत्रों के मुताबिक, रोहित लगातार टीम के ट्रेनर्स और कोचों के साथ मेहनत कर रहे हैं,ताकि जल्द से जल्द मैदान पर लौट सकें।
आईपीएल 2026 में कैसा रहा है रोहित का प्रदर्शन?
Rohit Sharma ने इस आईपीएल सीजन की शानदार शुरुआत की थी और कुछ समय तक ऑरेंज कैप की दौड़ में भी आगे रहे। उन्होंने 4 मैचों में 137 रन बनाए हैं, जिसमे एक अर्धशतक भी शामिल है और उनका स्ट्राइक रेट 165 रहा है। वहीं मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन अब तक निराशाजनक रहा है,टीम को 7 में से 5 मैचों में हार झेलनी पड़ी है। ऐसे में टीम के लिए वापसी की राह पर लौटने के लिए रोहित का फिट होकर टीम में आना बेहद अहम माना जा रहा है।
