अब बिना वेटिंग के सफर! 1500+ समर स्पेशल ट्रेनें, जानिए कौन-कौन से रूट शामिल

गर्मियों की छुट्टियों में घर जाने वाले यात्रियों को राहत देने के लिए रेलवे ने बड़ा कदम उठाया है। बढ़ती भीड़ और लंबी वेटिंग लिस्ट को देखते हुए उत्तर रेलवे करीब 1800 समर स्पेशल ट्रेनें चलाने की तैयारी में है, जिनमें से 1500 से अधिक ट्रेनें यूपी और बिहार के लिए होंगी। इससे लाखों अतिरिक्त सीटें उपलब्ध होंगी और यात्रियों का सफर पहले से ज्यादा आसान हो सकेगा।

यात्रियों की भीड़ देखते हुए बड़ा फैसला
गर्मियों के दौरान हर साल बड़ी संख्या में लोग अपने घरों की ओर लौटते है, जिससे यूपी और बिहार जाने वाली ट्रेनों में भारी भीड़ देखने को मिलती है। इस स्थिति को संभालने के लिए रेलवे ने इन रूट्स पर ज्यादा संख्या में स्पेशल ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है। अधिकारियों के मुताबिक, जरूरत पड़ने पर आने वाले दिनों में ट्रेनों की संख्या और भी बढ़ाई जा सकती हैं।

इन रूट्स पर सबसे ज्यादा ट्रेनें
रूट फेरे
आनंद विहार-लौकहा बाजार-आनंद विहार 185
नई दिल्ली-गया-नई दिल्ली 98
नई दिल्ली-सुपौल-नई दिल्ली 170
नई दिल्ली-दानापुर-नई दिल्ली 164
बरौनी-नई दिल्ली-बरौनी 91
दरभंगा-नई दिल्ली-दरभंगा 91
दिल्ली-बनारस-दिल्ली 76
नई दिल्ली-लखनऊ-नई दिल्ली 26

3.5 लाख से ज्यादा एक्स्ट्रा सीटों की व्यवस्था
इन समर स्पेशल ट्रेनों के माध्यम से करीब 3.5 लाख अतिरिक्त सीटों की व्यवस्था की जा रही है। इसके अलावा अन्य जोन में भी उत्तर रेलवे के लिए अतिरिक्त रेलवे चलाई जाएंगी, जिससे कुल मिलाकर लाखों यात्रियों को यात्रा में राहत मिलने की उम्मीद है।

धार्मिक और चुनावी यात्राओं का भी ध्यान
रेलवे ने सिर्फ यूपी-बिहार ही नहीं, बल्कि अन्य क्षेत्रों की जरूरतों को भी ध्यान में रखा है। पश्चिम बंगाल में चुनाव के चलते वहां जाने वाले यात्रियों के लिए विशेष ट्रेनें चलाई जा रही हैं। वहीं , श्री माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए जाने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए नई दिल्ली से स्पेशल ट्रेनों की व्यवस्था भी की गई है।

यात्रा होगी आसान और आरामदायक
रेलवे के इस कदम से गर्मियों के दौरान सफर पहले की तुलना में अधिक सुगम होने की उम्मीद है। भीड़भाड़ और लंबी वेटिंग लिस्ट से परेशान यात्रियों को अब काफी राहत मिल सकती है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1