बिहार में अमित शाह की ऑनलाइन रैली, 72 हजार बूथों पर जुटाए जाएंगे लोग

भारतीय जनता पार्टी (BJP) के पूर्व अध्यक्ष और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह रविवार को बिहार में ऑनलाइन (ONLINE) रैली करेंगे। बिहार में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए इसे बीजेपी के चुनावी अभियान के आगाज के तौर पर देखा जा रहा है।

भगवा पार्टी इस आयोजन को सफल बनाने के लिए तमाम प्रयास में जुटी है, क्योंकि COVID-19 महामारी के कारण किसी बड़ी राजनीतिक सभा का आयोजन नहीं हो सकता है।

हालांकि, यह ऑनलाइन रैली BJP के एक महीने चलने वाले अभियान का हिस्सा है, जिसमें मोदी सरकार की उपलब्धियों को रेखांकित किया जा रहा है। केंद्र में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार के दूसरे कार्यकाल की पहली वर्षगांठ पर यह आयोजन हो रहा है।

संभावना है कि शाह आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर ध्यान केंद्रित रखेंगे। बिहार में BJP का CM नीतीश कुमार की पार्टी JDU और केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान की LJP के साथ गठबंधन है।

बिहार BJP के नेताओं ने कहा है कि पार्टी ने शाह के भाषण को सुनने के वास्ते अपने कार्यकर्ताओं और लोगों के लिए 72,000 से ज्यादा मतदान केंद्रों पर इंतजाम किया है। इस बीच बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी ने कहा कि अभी भी लॉकडाउन की स्थिति बनी हुई है, इसीलिए हमने डिजिटल माध्यम का इस्तमाल करने का निर्णय लिया। वैसे 1 रैली में 40-50 लाख रुपये खर्च होते हैं, इसमें 1 लाख रुपये भी नहीं लगेंगे। बिहार में 12 करोड़ जनसंख्या है और 9 करोड़ मोबाइल फोन हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1