स्पेन को पीछे छोड़ कर 5वां देश बना भारत, 2.41 लाख से ज्यादा हुए संक्रमित

CORONAVIRUS के बढ़ते मामलों के बीच स्पेन को पीछे छोड़ते हुए इस वायरस से सबसे ज्यादा प्रभावित देशों की सूची में भारत दुनिया में पांचवें स्थान पर पहुंच गया है। भारत में संक्रमितों की संख्या 2 लाख 41 हजार से ज्यादा हो चुकी है। शनिवार सुबह ही भारत इटली को पीछे छोड़कर कोरोना वायरस वैश्विक महामारी से सबसे बुरी तरह से प्रभावित दुनिया का छठा देश बना था।

अमेरिका, ब्राजील, रूस, और ब्रिटेन के बाद कोरोना वायरस से सर्वाधिक प्रभावित देशों की सूची में भारत अब पांचवें स्थान पर आ गया है। शनिवार सुबह स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार देश में पिछले 24 घंटे में सबसे ज्यादा 9,887 नए मरीज सामने आने के साथ ही COVID-19 के मामले 2,36,657 हो गए हैं। भारत में शनिवार सुबह आठ बजे तक पिछले 24 घंटे में CORONAVIRUS के कारण 294 मरीजों ने दम तोड़ दिया जिसके बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 6,642 हो गई।

देश में इस खतरनाक वायरस से अब तक 6,642 लोगों की मौत हो चुकी है। इनमें से सबसे ज्यादा 2,849 मौत महाराष्ट्र में हुई हैं। इसके बाद गुजरात में 1,190, दिल्ली में 708, मध्य प्रदेश में 384, पश्चिम बंगाल में 366, उत्तर प्रदेश में 257, तमिलनाडु में 232, राजस्थान में 218, तेलंगाना में 113 और आंध्र प्रदेश में 73 लोगों की मौत हुई है। कर्नाटक में 57 और पंजाब में 48 मरीजों की संक्रमण के कारण जान गई है। जम्मू-कश्मीर में 36 लोगों की मौत हुई है जबकि बिहार में 29, हरियाणा में 24, केरल में 14, उत्तराखंड में 11, ओडिशा में आठ और झारखंड में 7 लोगों की मौत हुई है। हिमाचल प्रदेश और चंडीगढ़ में COVID-19 से 5-5 लोगों की मौत हुई। असम में 4 जबकि छत्तीसगढ़ में 2 लोगों की मौत हुई। मेघालय और लद्दाख में एक-एक रोगी की मौत हुई है। मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, मेघालय और लद्दाख में एक-एक मौत हुई है।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1