ट्विटर पर उठी स्वरा भास्कर की गिरफ्तारी की मांग, #ArrestSwaraBhaskar हुआ ट्रेंड

अपने बेबाकी के लिए मशहूर फिल्म ऐक्ट्रेस स्वरा भास्कर एक बार फिर चर्चा में हैं। ट्विटर #ArrestSwaraBhaskar ट्रेंड कर रहा है। यूजर्स स्वरा भास्कर को गिरफ्तार करने की मांग कर रहे हैं।दरअसल, उनके एक भाषण के क्लिप ट्विटर पर वायरल हो रही है। ऐसा कहा जा रहा है कि यह भाषण उस समय का है जब सीएए और एनआरसी को लेक देश में हंगामा हो रहा था। कुछ ट्विटर यूजर्स ने स्वरा भास्कर पर दिल्ली में दंगा फैलाने का आरोप लगा रहे हैं।

वहीं, ट्विटर अरेस्ट स्वरा भास्कर ट्रेंड होने बाद ऐक्ट्रेस का भी बयान है। उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा, ‘मेरे दोस्त… इसी कारण भारत में अधिकतर सेलिब्रिटीज सिर्फ हाथियों के लिए आवाज उठाते हैं।’ कुछ ट्विटर यूजर्स ने स्वरा भास्कर पर दिल्ली में दंगा फैलाने का आरोप भी लगाया है। विशु सिंह नाम के एक ट्वीटर यूजर ने लिखा है कि स्वरा भास्कर मुंबई से दिल्ली आईं और यहां पर आग लगा दी। बहुत सारे लोगों को अपना घर छोड़ना पड़ा, उनके प्रिय लोगों की मौत हो गई। स्वरा को जेल की सलाखों के पीछे होना चाहिए। विशु ने 5 जनवरी का स्वरा भास्कर का एक ट्वीट रिट्वीट करते हुए यह सबकुछ लिखा है।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1