Ajay Devgan की ‘मैदान’ का फर्स्ट पोस्टर आउट

बॉलीवुड के सिंघम स्टार अजय देवगन की आने वाली फिल्म मैदान का फर्स्ट लुक रिलीज हो गया है। अजय देवगन की हाल ही में प्रदर्शित फिल्म तानाजी: द अनसंग वारियर 200 करोड़ से अधिक की कमाई कर चुकी है। अजय फिल्म की सफलता से काफी खुश हैं।

फिल्म की रिलीज के साथ ही अजय अपने अगले प्रोजेक्ट्स में बिजी हो गए हैं। अजय भारतीय फुटबॉल टीम के कोच सईद अब्दुल रहीम पर आधारित फिल्म मैदान में काम कर रहे हैं। इस फिल्म फर्स्ट लुक भी सामने आ गया है। अजय देवगन ने इसे अपने सोशल मीडिया अकाउंट से शेयर किया है। इसे शेयर करते हुए अजय देवगन ने फिल्म की रिलीज डेट की भी घोषणा कर दी है। अजय देवगन ने लिखा, ‘मैदान के लिए हो जाइए तैयार 27 नवंबर 2020।’

फिल्म मैदान सत्य घटना पर आधारित है जिसका निर्देशन अमित शर्मा कर रहे हैं। सईद अब्दुल रहीम 1950 से 1963 तक फुटबॉल टीम के कोच रहे हैं। उनका किरदार फिल्म में अजय देवगन निभाएंगे। सईद अब्दुल को मॉडर्न इंडियन फुटबॉल का आर्किटेक्ट भी कहा जाता है।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1