जंगल में मिली अमेरिकी महिला की अंगूठी

47 साल बाद पति का दिया गिफ्ट मिलने से अमेरिकी महिला को खुद पर विश्वास नहीं हो रहा है। उनकी 47 साल पहले गुम हुई अंगूठी Finland के जंगलों में मिल गई है। 1973 में उनकी Ring पोर्टलैंड में खो गयी थी। उस वक्त महिला हाई स्कूल की छात्रा थीं। पिछले हफ्ते Ring मिलने की खबर पाकर उनकी खुशी से चीख निकल गई।

Ring की मालकिन 63 वर्षीय देबरा ने बताया, “मेरी Ring हाई स्कूल में पढ़ाई के दौरान पोर्टलैंड में खो गयी थी। गुम होने के कई साल बीतने के बाद अब उसके मिलने की उम्मीद बिल्कुल नहीं रही। मगर 47 साल बाद धातु के विशेषज्ञ को जमीन से 20 CM नीचे दफ्न Ring अचानक मिल गई। Ring को देबरा के दिवंगत पति ने पढ़ाई के दौरान कॉलेज छोड़ने से पहले भेंट किया था। दोनों ने शादी से पहले एक दूसरे को हाई स्कूल और कॉलेज तक डेट किया। फिर शादी के बंधन में बंधकर दोनों ने 40 सालों तक वैवाहिक जीवन बिताया। मगर 2017 में उनके पति की मौत हो गयी।

देबरा का कहना है कि नकारात्मकता के दौर में अच्छे लोगों का मिलना बहुत ही दुर्लभ मामला है। अभी भी दुनिया में अच्छे लोग मिलते है जिनकी हमें जरुरत है। Ring मिलने की घटना भी काफी दिलचस्प है। धातु विशेषज्ञ मार्को दक्षिणी पश्चिमी Finland के इलाके में मेटल डिटेक्टर इस्तेमाल कर रहे थे। इसी दौरान उन्हें अंगूठी नजर आई। मार्को अचानक Ring को देखकर उत्साहित हो गये। Ring पर ‘मोर्स हाई स्कूल’ और ग्रेजुएशन का 1973 डेट के साथ SM अंकित है। Ring मिलने पर जानकारी हासिल करने के लिए उन्होंने स्कूल के एल्यूमिनाई संघ से संपर्क किया। वहां पता चला कि Ring की मालकिन देबरा हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1