यूपी के फतेहपुर से एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। जहां शांति नजर फायर स्टेशन के पीछे एक घर में 5 लोगों का शव मिलने से हड़कंप मच गया है। ऐसे में इस घटना की सूचना मौके पर पहुंची पुलिस ने मकान का दरवाजा तोड़कर पांचों के शव बाहर निकाले।
जानकारी के अनुसार महिला ने बच्चों को जहर खिलाने के बाद खुद भी खाकर आत्महत्या कर ली है। वहां आसपास के लोगों ने बताया कि शांति नगर निवासी राम भरोसे ढाबे पर काम करता है। वह नशे का आदी है। जिक्से बाद अभी चार दिन पहले पति-पत्नी में विवाद हुआ था। इसके बाद से वह गायब है। कई दिनों से घर का दरवाजा बंद था। परिवार के लोग बाहर नहीं दिखाई दिए। घर से बदबू आने पर ग्रामीणों ने इसकी खबर पुलिस को दी।
घटना की जानकारी मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिसकर्मियों ने दरवाजा तोड़ा तो अंदर का नजारा देख दंग रह गए। घर के अंदर शव पड़े हुए थे। सूचना पर पुलिस के बड़े अफसरों का पहुंचना शुरू हो गया है। जिसके बाद कोतवाल रविन्द्र श्रीवास्तव ने बताया कि महिला श्यामा, पिंकी, प्रियंका, ननकी, वर्षा, के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गए हैं। कमरे में जहर की पुड़िया भी मिली है। दरवाजा अंदर से बंद होने की वजह से आत्महत्या की बात सामने आ रही है। हालांकि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। इसके साथ हर पहलू पर जांच भी शुरू कर दी गई है।
जानकारी के अनुसार पति शराब का आदी था। वह शराब पीने के बाद पति को खूब मारता था। कुछ साल पहले पत्नी को इतना पीटा था कि वह शांतिनगर में रामशरण प्रजापति के घर में आकर छिप गई थी। उसके साथ चार बच्चियां भी थीं।