महाराष्ट्र-हरियाणा चुनाव तारीखों का आज हो सकता है ऐलान

महाराष्ट्र-हरियाणा और झारखंड तीनों राज्यों में बीजेपी की सरकार है। बीजेपी के सामने इन राज्यों में वापसी की चुनौती है तो महाराष्ट्र में कांग्रेस-एनसीपी, झारखंड में जेएमएम और हरियाणा में कांग्रेस सत्ता में लौटने के लिए जोरदार कोशिश कर रही है। महाराष्ट्र और हरियाणा में आज विधानसभा चुनावों का ऐलान हो सकता है। आज दोपहर 12 बजे चुनाव आयोग की प्रेस कॉन्फ्रेंस है। इस दौरान दोनों राज्यों में विधानसभा चुनाव के तारीखों की घोषणा हो सकती है। महाराष्ट्र और हरियाणा में अक्टूबर में चुनाव हो सकता है, जबकि झारखंड में दिसंबर में चुनाव होने की संभावना है।

साल 2014 में महाराष्ट्र और हरियाणा में चुनाव की तारीखों का ऐलान 20 सितंबर को हुआ था और 15 अक्टूबर को वोटिंग हुई थी। वहीं चुनाव के नतीजे 19 अक्टूबर को घोषित हुए थे। 2014 में झारखंड में 25 नवंबर से 20 दिसंबर के बीच विधानसभा चुनाव हुए थे। जबकि नतीजे 23 दिसंबर को आए थे। गुरुवार को चुनाव आयोग के तीनों आयुक्त महाराष्ट्र के दौरे पर गए थे और चुनाव तैयारियों की समीक्षा की थी।

महाराष्ट्र में विधानसभा की 288 सीटें हैं, जबकि हरियाणा में 90 सीटें है, झारखंड में विधानसभा की 81 सीटें हैं। महाराष्ट्र में कांग्रेस और एनसीपी ने गठबंधन की घोषणा कर दी है। वहीं बीजेपी और शिवसेना के बीच गठबंधन पर बातचीत चल ही रही है।

शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे ने स्पष्ट रूप से शुक्रवार को साफ कर दिया कि आगामी महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के साथ गठबंधन जारी रहेगा और दोनों पार्टियां 135-135 सीटों पर चुनाव लड़ेंगी। ठाकरे ने कहा कि इस फार्मूले पर निर्णय पहले ही भाजपा अध्यक्ष अमित शाह और मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने ले लिया था हम उस फार्मूले पर अडिग हैं, गठबंधन की घोषणा जल्द ही की जाएगी।

महाराष्ट्र-हरियाणा और झारखंड तीनों राज्यों में बीजेपी की सरकार है। बीजेपी के सामने इन राज्यों में वापसी की चुनौती है तो महाराष्ट्र में कांग्रेस-एनसीपी, झारखंड में जेएमएम और हरियाणा में कांग्रेस सत्ता में लौटने के लिए जोरदार कोशिश कर रही है।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1