Election Commission

EC ने बंगाल में नई विधानसभा के गठन के लिए नोटिफिकेशन जारी किया, इधर दीदी ने इस्तीफा देने से किया इनकार

पश्चिम बंगाल चुनाव में हार के बाद ममता बनर्जी ने सीएम पद से इस्तीफा देने से इनकार कर दिया है। ममता ने कहा है कि मैं चुनाव में हारी नहीं, मुझे हराया गया है। उन्होंने EVM की लूट का आरोप लगाया है। हालांकि, दूसरी ओर चुनाव आयोग ने बंगाल में नई विधानसभा के गठन के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। आयोग ने नोटिफिकेशन पश्चिम बंगाल के राज्यपाल को भेज दिया है। इसी के साथ बंगाल में चुनाव प्रक्रिया का काम पूरा हो गया है। चुनाव आयोग के इस कदम से बंगाल में नई सरकार शपथ का रास्ता साफ हो गया है।

राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने क्या बताया?
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के इस्तीफे से इनकार करने पर पश्चिम बंगाल के मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनोज कुमार अग्रवाल ने कहा- “इसका चुनाव आयोग से कोई लेना-देना नहीं है। यह मुख्यमंत्री, राज्यपाल और भारत के राष्ट्रपति का मामला है। इसमें हमारी कोई भूमिका नहीं है और हम इस पर कोई टिप्पणी नहीं करेंगे।” उन्होंने बताया कि हमने चुनाव आयोग की अधिसूचना राज्यपाल को सौंप दी है।

सरकार के गठन की तैयारी शुरू
चुनाव आयोग के नोटिफिकेशन के बाद राज्य में अब नई सरकार के गठन की तैयारी शुरू हो गई हैं। बंगाल में नए सीएम का शपथ समारोह 9मई को गुरू रवींद्र नाथ टैगोर की जयंती के दिन हो सकता है। इससे पहले 8 मई को कोलकाता में बीजेपी विधायक दल की बैठक होगी। इसमें पार्टी के सभी विधायक नेता का चुनाव करेंगे। पार्टी ने इसके लिए दो ऑब्जर्वर नियुक्त किए हैं- गृह मंत्री अमित शाह, सेंट्रल ऑब्जर्वर और ओडिशा के चीफ मिनिस्टर मोहन चरण मांझी को को-ऑब्जर्वर बनाया गया है।

शुभेंदु अधिकारी हो सकते हैं CM
सूत्रों की मानें तो विधायक दल की बैठक में शुभेंदु अधिकारी के नाम पर मुहर लग सकती है। क्योंकि बंगाल सीएम की रेस में उनका नाम अब तक सबसे आगे चल रहा है। शुभेंदु अधिकारी ने भवानीपुर से सीएम ममता बनर्जी को करारी शिकस्त दी है। वहीं, बंगाल में हार के बाद भी ममता बनर्जी के तेवर शांत होते नहीं दिख रहे हैं। ममता बनर्जी ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने से साफ इनकार कर दिया है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1