Mamata Banerjee

शुभेंदु अधिकारी बंगाल के होंगे नए अधिकारी,कल सुबह 11 बजे ताजपोशी

पर्यवेक्षक के तौर पर बंगाल गए केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह की तरफ से शुभेंदु अधिकारी के नाम पर बंगाल सीएम पर मुहर लगाई गई. उन्होंने कहा कि प्रस्ताव के तौर पर शुभेंदु के अलावे और कोई दूसरा नाम नहीं आया था. उन्होंने कहा कि शुभेंदु के नाम पर सहमति बनी. गौरतलब है कि 2021 में शुभेंदु अधिकारी ने ममता बनर्जी को नंदीग्राम सीट पर हराया था, जबकि इस बार ममता को भवानीपुर में उनके गढ़ में जाकर शुभेंदु ने चुनाव मे शिकस्त दी है.

थोड़ी देर में राजभवन जाकर नई सरकार का दावा करेंगे शुभेंदु अधिकारी
बंगाल बीजेपी विधायक दल की बैठक के बाद अब शुभेंदु अधिकारी थोड़ी देर में राजभवन जाकर राज्यपाल के पास सरकार बनाने का दावा करेंगे. कल सुबह वे मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे. इसके साथ ही, दो डिप्टी सीएम बनाने की चर्चा चल रही है.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1