DU Teaching Vacancy 2026: प्रोफेसर/असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती की आखिरी तारीख बढ़ी, अब इस दिन तक करें अप्लाई

दिल्ली विश्वविद्यालय में प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर और असिस्टेंट प्रोफेसर पदों पर चल रही भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी गई है। अब इच्छुक उम्मीदवार 02 मई तक अपना आवेदन जमा कर सकते हैं। जो अभ्यर्थी डीयू के कॉलेजों में टीचिंग जॉब पाने का सपना देख रहे हैं, उनके लिए यह बेहतरीन अवसर है। ऐसे में उम्मीदवारों को सलाह है कि वे बिना देरी किए तय समय-सीमा के भीतर आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें, क्योंकि इसके बाद आवेदन का कोई और मौका नहीं मिलेगा।

कौन कर सकते हैं आवेदन
इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास भारत के किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से बीई/बीटेक, एमई/एमटेक या पीएचडी जैसी संबंधित डिग्री होना आवश्यक है। साथ ही अभ्यर्थियों के पास न्यूनतम 8 वर्ष का कार्यानुभव भी होना चाहिए। इसके अलावा, उम्मीदवार का नेट (NET) परीक्षा पास होना भी अनिवार्य रखा गया है, तभी वे इन पदों के लिए आवेदन करने के पात्र माने जाएंगे।

रजिस्ट्रेशन फीस
इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया तभी पूरी मानी जाएगी, जब उम्मीदवार निर्धारित रजिस्ट्रेशन शुल्क का भुगतान कर देंगे। शुल्क श्रेणी के अनुसार तय किया गया है—जनरल वर्ग के लिए 2,000 रुपये, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस और महिला उम्मीदवारों के लिए 1,500 रुपये, एससी/एसटी अभ्यर्थियों के लिए 1,000 रुपये, जबकि दिव्यांग उम्मीदवारों को 500 रुपये फीस जमा करनी होगी। ध्यान रहे, शुल्क का भुगतान किए बिना आवेदन पत्र स्वीकार नहीं किया जाएगा।

कितनी मिलेगी सैलरी
चयनित अभ्यर्थियों को पद के अनुसार आकर्षक वेतनमान दिया जाएगा। असिस्टेंट प्रोफेसर के लिए सैलरी 57,700 रुपये से 1,82,400 रुपये प्रति माह तक होगी। वहीं, एसोसिएट प्रोफेसर पद पर नियुक्त उम्मीदवारों को 1,31,400 रुपये से 2,17,100 रुपये मासिक वेतन मिलेगा। इसके अलावा, प्रोफेसर पद के लिए चयनित अभ्यर्थियों को 1,44,200 रुपये से लेकर 2,18,200 रुपये प्रति माह तक सैलरी प्रदान की जाएगी।

इन स्टेप्स से करें अप्लाई
डीयू में टीचिंग के पदों पर आवेदन करने की अंतिम तिथि को एक्सटेंड कर दिया गया है। ऐसे में उम्मीदवारों की सहायता के लिए यहां रजिस्ट्रेशन करने के आसान स्टेप्स बताए गए हैं, जिसे फॉलो करके उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।

1.रजिस्ट्रेशन करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट du.ac.in पर जाएं।
2.अब वेबसाइट के होमपेज पर ऑनलाइन अप्लाई लिंक पर क्लिक करें।
3.लिंक पर क्लिक करने के बाद मांगी गई सभी जानकारी को ध्यान से दर्ज कर लें।
4.अब जरूरी दस्तावेजों की स्कैन कॉपी को अपलोड करें।
5.रजिस्ट्रेशन फीस का भुगतान करके अंत में इसका एक प्रिंट आउट भी निकाल लें।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1