12वीं के बाद बनें नर्स: इन टॉप कोर्सेज से शुरू करें अपना करियर

बारहवीं पास करने के बाद बड़ी संख्या में छात्र मेडिकल फील्ड में अपना करियर बनाने का सपना देखते हैं। इसी वजह से हर साल लाखों उम्मीदवार डॉक्टर बनने के लिए NEET UG परीक्षा में बैठते हैं। इस परीक्षा में सफल होने वाले छात्रों को MBBS जैसे प्रतिष्ठित कोर्स में दाखिला मिलता है। हालांकि, जो छात्र इसमें सफलता हासिल नहीं कर पाते, उनके मन में यह सवाल उठना स्वाभाविक है कि वे मेडिकल क्षेत्र में आगे कैसे बढ़ सकते हैं और कौन-कौन से दूसरे विकल्प उनके लिए मौजूद हैं।
अगर आप NEET परीक्षा पास किए बिना भी मेडिकल फील्ड में करियर बनाना चाहते हैं, तो आपके पास कई अच्छे विकल्प मौजूद हैं। आप BSc Nursing या ANM जैसे कोर्स करके नर्सिंग क्षेत्र में कदम रख सकते हैं। भारत में इस समय करीब 39 लाख से अधिक नर्स कार्यरत हैं और आने वाले समय में हेल्थ सेक्टर के विस्तार के साथ इस क्षेत्र में रोजगार के अवसर और भी तेजी से बढ़ने की उम्मीद है।
अगर आप नर्सिंग के जरिए हेल्थ सेक्टर में अपना करियर शुरू करना चाहते हैं, तो यह लेख आपके लिए मददगार साबित होगा। यहां हम बताएंगे कि 12वीं के बाद नर्स बनने के लिए किन-किन कोर्सेज का चयन किया जा सकता है। इसके साथ ही आप जानेंगे भारत के प्रमुख और प्रतिष्ठित संस्थानों के बारे में, जहां से नर्सिंग की पढ़ाई कर बेहतर करियर की शुरुआत की जा सकती है।

नर्स बनने के लिए क्या होती है पात्रता
कक्षा 12वीं के बाद नर्स की पढ़ाई करने के लिए तीन कोर्स जैसे जीएनएम, बीएससी नर्सिंग और एएनएम सबसे मुख्य कोर्स हैं। इन तीनों ही कोर्स में दाखिला कक्षा बारहवीं के बाद ले सकते हैं।
•जीएनएम (GNM): यह कोर्स 3 साल का होता है। इसमें प्रवेश के लिए छात्रों का 12वीं साइंस स्ट्रीम से कम से कम 40% अंकों के साथ पास होना जरूरी है।
•बीएससी नर्सिंग (BSc Nursing): इस कोर्स की अवधि 4 साल होती है। एडमिशन के लिए छात्र का 12वीं में फिजिक्स, केमिस्ट्री, बायोलॉजी और अंग्रेजी विषयों के साथ न्यूनतम 45% अंक होना आवश्यक है।
•एएनएम (ANM): यह एक डिप्लोमा कोर्स है, जिसे किसी भी स्ट्रीम से 12वीं पास छात्र कर सकते हैं। इसमें बेसिक हेल्थकेयर और नर्सिंग से जुड़ी जरूरी स्किल्स सिखाई जाती हैं।
इन सभी कोर्स में दाखिले के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 17 वर्ष और अधिकतम आयु 35 वर्ष निर्धारित की गई है।

कैसे मिलता है दाखिला?
नर्सिंग कोर्स में एडमिशन के लिए सरकारी और निजी कॉलेज अपनी-अपनी प्रवेश परीक्षाएं आयोजित करते हैं, जिनके जरिए छात्रों का चयन किया जाता है। फीस की बात करें तो सरकारी संस्थानों में सालाना खर्च आमतौर पर एक लाख रुपये तक होता है, जबकि प्राइवेट कॉलेजों में यह फीस एक लाख रुपये या उससे अधिक भी हो सकती है।

नर्सिंग कोर्स के लिए बेस्ट संस्थान
अगर आप नर्सिंग कोर्स में दाखिला लेने चाहते हैं, तो यहां आपके लिए इसी क्षेत्र में भारत के कुछ प्रतिष्ठित संस्थानों की लिस्ट दी गई है। नर्सिंग की पढ़ाई के लिए आप इनमें से किसी भी संस्थान में दाखिला ले सकते हैं।

1.एम्स, दिल्ली
2.कॉलेज ऑफ नर्सिंग, क्रिश्चियन मेडिकल कॉलेज (सीएमसी) वेल्लोर,
3.बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी, इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज
4.किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी, लखनऊ
5.पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च, चंडीगढ़
6.सेंट स्टीफंस हॉस्पिटल कॉलेज ऑफ नर्सिंग, दिल्ली

भविष्य की राहें और सैलरी
बीएससी नर्सिंग, एमएससी नर्सिंग और पीएचडी जैसी उच्च शिक्षा हासिल करने वाले छात्र केवल अस्पतालों तक सीमित नहीं रहते, बल्कि वे शिक्षण क्षेत्र में भी अपना करियर बना सकते हैं। वेतन की बात करें तो केंद्र सरकार के अस्पतालों में शुरुआती सैलरी करीब 80 हजार रुपये तक हो सकती है, जबकि निजी अस्पतालों में यह आमतौर पर 20 से 25 हजार रुपये के बीच होती है। समय के साथ अनुभव बढ़ने पर सैलरी में भी अच्छी बढ़ोतरी देखने को मिलती है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1