पुदीना भी बन सकता है परेशानी! गर्मियों में कितना खाना है सही, जान लें

Pudina Khane Ke Nuksan: गर्मियों का मौसम आते ही पुदीना लगभग हर घर की रसोई का अहम हिस्सा बन जाता है। इसकी ठंडी तासीर और फ्रेश स्वाद के कारण लोग इसे चटनी, शरबत और अलग-अलग ड्रिंक्स में खूब इस्तेमाल करते हैं। आमतौर पर माना जाता है कि पुदीना शरीर को ठंडक देने के साथ-साथ पाचन तंत्र को भी बेहतर बनाता है।
हालांकि, हर चीज की तरह इसका जरूरत से ज्यादा सेवन फायदेमंद नहीं होता। कई लोग इसे हेल्दी समझकर ज्यादा मात्रा में लेने लगते हैं, लेकिन ऐसा करना सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है। इसलिए जरूरी है कि पुदीने का सेवन संतुलित मात्रा में किया जाए और इसे सही तरीके से अपनी डाइट में शामिल किया जाए, ताकि फायदे की जगह नुकसान न उठाना पड़े।

ज्यादा पुदीना खाने से शरीर को होते हैं ये नुक्सान- (In logo Ko Nahi Khana Chahiye Pudina)

पाचन पर पड़ सकता है असर
पुदीना पाचन (Digestion) के लिए अच्छा माना जाता है, लेकिन ज्यादा मात्रा में लेने से कुछ लोगों को गैस (Gas), एसिडिटी (Acidity) या पेट में जलन की समस्या हो सकती है. खासकर जिनका पाचन पहले से कमजोर है, उन्हें सावधानी बरतनी चाहिए।

एलर्जी और स्किन रिएक्शन
कुछ लोगों को पुदीना से एलर्जी (Allergy) भी हो सकती है, ज्यादा सेवन या स्किन पर ज्यादा इस्तेमाल करने से खुजली (Itching), लालपन (Redness) या जलन (Inflamation) जैसी समस्या हो सकती है। इसलिए पहली बार इस्तेमाल करने से पहले पैच टेस्ट करना बेहतर होता है।

ब्लड प्रेशर पर असर
पुदीना का ज्यादा सेवन ब्लड प्रेशर (BP) को प्रभावित कर सकता है. जिन लोगों को लो ब्लड प्रेशर (Low Blood Pressure) की समस्या है, उन्हें इसे सीमित मात्रा में ही लेना चाहिए. जरूरत से ज्यादा लेने पर चक्कर या कमजोरी महसूस हो सकती है।

गर्भावस्था में सावधानी
गर्भवती महिलाओं को पुदीना का सेवन डॉक्टर की सलाह के बाद ही करना चाहिए. ज्यादा मात्रा में इसका सेवन करने से कुछ मामलों में परेशानी हो सकती है।

सही मात्रा क्या है?
पुदीना को डाइट में शामिल करना फायदेमंद है, लेकिन सीमित मात्रा में. दिन में थोड़ी मात्रा में इसका सेवन सुरक्षित माना जाता है. चटनी, पानी या ड्रिंक के रूप में इसका थोड़ा इस्तेमाल ही सही रहता है।

गर्मी में पुदीना जरूर खाएं, लेकिन ध्यान रखें कि कोई भी चीज जरूरत से ज्यादा लेने पर नुकसान कर सकती है. सही मात्रा और सही तरीके से इसका सेवन करने से ही इसके फायदे मिलते हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1