Summer Vacation

इस राज्य में इस अप्रैल से गर्मियों की छुट्टियां, सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों को समय से पहले बंद करने के आदेश

ओडिशा में भीषण गर्मी की लहर को देखते हुए सरकार ने शुक्रवार को छात्रों के लिए गर्मियों की छुट्टियां पहले ही घोषित कर दी और 27 अप्रैल से राज्य के सभी स्कूलों को बंद करने का ऐलान किया। मुख्यमंत्री कार्यालय ने बताया कि छात्रों की सुरक्षा और भलाई को ध्यान में रखते हुए, मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने स्कूल और जन शिक्षा (SME) विभाग द्वारा गर्मियों की छुट्टियों को पहले करने के लिए पेश किए गए प्रस्ताव को मंज़ूरी दे दी है।

मुख्यमंत्री कार्यालय ने कहा कि सभी सरकारी और प्राइवेट शिक्षण संस्थान 27 अप्रैल से बंद रहेंगे। कई जिलों में तापमान में काफी बढ़ोतरी को देखते हुए सरकार ने छात्रों की सुरक्षा और भलाई को प्राथमिकता देने का कदम उठाया है।

निर्धारित समय पर होंगी परीक्षाएं

ओडिशा सरकार की तरफ से जारी आदेश में कहा गया है कि राज्य के सभी सरकारी, सरकारी सहायता प्राप्त और निजी स्कूल 27 अप्रैल से गर्मियों की छुट्टियों के लिए बंद हो जाएंगे। हालांकि, पहले से निर्धारित परीक्षाएं, जनगणना का काम और अन्य कार्यालयी कार्य पहले की तरह जारी रहेंगे।

पहले मई के बाद होती थी छुट्टियां

अधिकारियों ने बताया कि राज्य में छात्रों के लिए गर्मियों की छुट्टियां आमतौर पर मई के पहले हफ़्ते के बाद शुरू होती हैं। लेकिन गर्मियों की छुट्टियों को पहले करने का प्रस्ताव इसलिए पेश किया गया क्योंकि हाल के दिनों में कई ज़िलों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से भी ऊपर चला गया है। राजस्व और आपदा प्रबंधन मंत्री सुरेश चंद्र पुजारी ने भी बताया कि बढ़ते तापमान को देखते हुए, आंगनवाड़ी केंद्र भी जल्द ही बंद कर दिए जाएंगे और बच्चों को घर-घर जाकर राशन पहुंचाने का इंतज़ाम किया जाएगा।

ओडिशा में 40 डिग्री पार तापमान

बता दें कि ओडिशा में गुरुवार को कम से कम 24 केंद्रों पर तापमान 40 डिग्री सेल्सियस या उससे ज़्यादा दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने अनुमान लगाया है कि आने वाले दिनों में जब गर्मी अपने चरम पर होगी, तो राज्य के कुछ हिस्सों में दिन का तापमान बढ़कर लगभग 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1