Iran US War

Donald Trump On Iran: होर्मुज नहीं खोला तो पावर प्लांट पर अटैक करेगा अमेरिका-डोनाल्ड ट्रंप

Donald Trump On Iran: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि अमेरिका थोड़े समय में स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को आसानी से खोल सकता है. उन्होंने यह भी इशारा किया कि आगे ईरान के पावर प्लांट पर भी हमला किया जा सकता है. स्ट्रेट ऑफ होर्मुजदुनिया के लिए बहुत अहम रास्ता है, जहां से लगभग 20% तेल की सप्लाई होती है. 28 फरवरी को अमेरिका और इजरायल की तरफ से ईरान पर हमले के बाद ईरान ने इस रास्ते को लगभग बंद कर दिया है, जिससे तेल की सप्लाई प्रभावित हुई है.

ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कहा कि थोड़ा और समय मिलने पर अमेरिका इस रास्ते को खोल सकता है और इससे दुनिया को फायदा होगा. हालांकि उन्होंने यह साफ नहीं किया कि किस तेल की बात कर रहे हैं. Times Of Israel की रिपोर्ट के मुताबिक ट्रंप का इस मुद्दे पर रुख बार-बार बदलता दिखा है. पहले उन्होंने ईरान को चेतावनी दी थी कि अगर रास्ता नहीं खोला गया तो ऊर्जा ठिकानों पर हमला किया जाएगा. फिर उन्होंने कहा कि अन्य देशों को इस मामले में आगे आना चाहिए क्योंकि उनका इस रास्ते पर ज्यादा निर्भरता है.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1