DISTRIBUTION OF SEATS IN NDA

बिहार का रण: एनडीए में हुआ सीटों का बंटवारा, जानिए कौन कहां से उतारा उम्मीदवार

बिहार विधानसभा चुनाव के लिए NDA में सीटों का बंटवारा हो गया है। 243 सीटों वाली बिहार विधानसभा की 115 सीटों पर JDU लड़ेगी, तो वहीं BJP 112 सीटों पर अपना उम्मीदवार उतारेगी। हालांकि, इसका औपचारिक एलान बाकी है। NDA के नेताओं की कुछ देर में प्रेस कॉन्फ्रेंस होगी, जिसमें सीट बंटवारे की घोषणा की जाएगी।

महागठबंधन से अलग होकर NDA में आने वाली मुकेश सहनी की पार्टी वीआईपी 9 सीटों पर लड़ेगी। वहीं जीतनराम मांझी की पार्टी HAM 7 सीटों पर अपना प्रत्याशी उतारेगी। NDA के नेताओं की प्रेस कॉन्फ्रेंस शाम 5 बजे होगी, जिसमें CM नीतीश कुमार भी शामिल होंगे।

इससे पहले सोमवार को BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के घर पर बिहार कोर कमेटी की बैठक हुई। BJP बिहार कोर कमेटी की बैठक में डिप्टी CM सुशील कुमार मोदी और राज्य प्रभारी भूपेंद्र सिंह यादव हिस्सा लिए थे।

इससे पहले BJP और JDU ने 2010 का विधानसभा चुनाव साथ लड़ा था। तब JDU 141 और BJP 102 सीटों पर अपना उम्मीदवार उतारी थी। इस चुनाव में JDU ने 115 तो BJP ने 91 सीटों पर जीत हासिल की थी।

गौरतलब है कि राज्य में 28 अक्टूबर से शुरू होने वाले चुनाव में NDA का मुकाबला तेजस्वी के नेतृत्व में चुनाव लड़ने वाले महागठबंधन से है। महागठबंधन की बात करें तो RJD 144, कांग्रेस 70 और लेफ्ट पार्टियां 29 सीटों पर चुनाव लड़ेंगी। RJD, कांग्रेस, सीपीआई(माले), सीपीआई, सीपीएम महागठबंधन का हिस्सा हैं।
LJP अकेले लड़ेगी चुनाव

चुनाव से पहले तक NDA का हिस्सा रही LJP ने अकेले लड़ने का फैसला लिया है। वो JDU के खिलाफ अपना उम्मीदवार उतारेगी। NDA में मनचाही संख्या में सीट न मिलने के चलते चिराग पासवान ने 143 सीटों पर प्रत्याशी उतारने का फैसला किया है। LJP का BJP के प्रत्याशियों को समर्थन रहेगा।

बिहार में 3 चरण में विधानसभा के चुनाव होंगे। पहले चरण का मतदान 28 अक्टूबर को होगा, दूसरे चरण का मतदान 3 नवंबर और तीसरे चरण का मतदान 7 नवंबर को होगा. चुनाव के नतीजे 10 नवंबर को घोषित होंगे।

2015 में क्या थे नतीजे

2015 के विधानसभा चुनाव में महागठबंधन को भारी जीत मिली थी। 243 सीटों वाली बिहार विधानसभा में महागठबंधन 178 सीटों पर जीती थी। नीतीश कुमार बिहार के नए मुख्यमंत्री चुने गए थे। हालांकि, चुनाव के दो साल बाद JDU महागठबंधन से अलग हो गई थी और BJP से हाथ मिला लिया था। इस चुनाव में RJD को 80, JDU को 71, BJP को 53 और कांग्रेस को 27 सीटों पर जीत मिली थी।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1