Politics on letter of Chirag Paswan against CM Nitish Kumar

बिहार का रण: चिराग के पत्र पर गर्म हुई सियासत, आरजेडी बोला- उन्‍होंने सबको ठगा

राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन से खुद को अलग करने के बाद लोक जनशक्ति पार्टी के अध्‍यक्ष Chirag Paswan के जनता दल यूनाइटेड अध्‍यक्ष व मुख्‍यमंत्री Nitish Kumar पर हमले तेज हो गए हैं। जनता के नाम अपने खुला पत्र में उन्‍होंने जनता से अपने भविष्‍य के लिए JDU प्रत्‍याशी को वोट नहीं देने की अपील की है। JDU के खिलाफ प्रत्‍याशी उतारने के अपने फैसले को उन्‍होंने बिहार के हित में बताया है। इसके बाद बिहार में सियासत गरमा गई है।

चिराग के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए राष्‍ट्रीय जनता दल के भाई वीरेंद्र ने कहा कि RJD तो पहले ही कह चुकी है कि नीतीश कुमार ने सभी को ठगा है। उन्‍होंने Lalu Prasad Yadav को ठगा, Ram Vilas Paswan को भी ठगा। नीतीश कुमार ने बिहार की जनता को भी ठगा। चिराग पासवान इस बात को समझ गए हैं।

Congress के प्रवक्‍ता राजेश राठौड़ ने कहा कि नीतीश कुमार के शासन के दौरान बिहार से पलायन हुआ। कोई विकास नहीं हुआ। चिराग जो बोल रहे हैं, वह केंद्र सरकार में NDA के सहयोगी दल की आवाज है। ऐसे में BJP ने भी चिराग की बात को मान लिया है।

हालांकि, चिराग पासवान के हमले का JDU ने जवाब भी दिया है। JDU के अफजल अब्‍बास ने पलटवार करते हुए कहा कि चिराग हों या रामविलास पासवान, पहले नीतीश कुमार की तारीफ करते अघाते नहीं थे, लेकिन अब ऐसी बातें कर रहे हैं। चिराग पासवान गलत आरोप लगा जनता को गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं।

विदित हो कि सोमवार को चिराग पासवान ने जनता के नाम एक पत्र लिख कर बताया कि उन्‍होंने बिहार पर राज के लिए नहीं, नाज के लिए JDU के खिलाफ जाने का फैसला लिया हे। नीतीश कुमार के राज में बिहार का विकास नहीं हुआ तथा पलायन बढ़ा है। उन्होंने दावा किया है कि इस बार बिहार में BJP व LJP की सरकार बनेगी। कहा कि वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सपनों को पूरा करने के लिए बिहार में अकेले चुनाव लड़ रहे हैं, जिसमें उनका कोई स्वार्थ नहीं है। चिराग ने राम विलास पासवान का हवाला देते हुए लिखा कि हर बेटे की तरह उनके लिए भी पिता की मौजूदगी ताकत है। वे बिहार और बिहारवासियों के लिए उनके सपनों को लेकर लोगों के बीच आएंगे। इसके लिए चार लाख बिहारियों के सुझावों के आधार पर Bihar First Bihari First vision document बनाया गया है।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1