देश के कई हिस्सों में लगातार बढ़ रही गर्मी और हीटवेव ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं. उत्तर प्रदेश में अगले 24 घंटों में निम्न जनपदों के अनेक स्थानों पर भीषण गर्मी पड़ने की संभावना के रेड अलर्ट की सूचना है. सचेत ऐप के माध्यम से प्राप्त जानकारी के अनुसार, आगरा, औरैया, बांदा, चित्रकूट, इटावा, फतेहपुर, फिरोजाबाद, हमीरपुर, जालौन, झांसी, कानपुर देहात, कौशांबी, ललितपुर, महोबा और प्रयागराज में अगले 24 घंटे में भीषण गर्मी पड़ने का रेड अलर्ट है.
मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक, गुरुवार (21 मई 2026) को पश्चिम उत्तर प्रदेश के कुछ स्थानों पर लू से भीषण लू चलने का रेड अलर्ट है. वहीं, संभाग में कहीं-कहीं उष्ण रात्रि की संभावना है. इसी तरह पूर्वी उत्तर प्रदेश में 21 मई 2026 को दिन के संभाग के कुछ स्थानों पर लू से भीषण चलने का रेड अलर्ट है. वहीं, संभाग में कहीं-कहीं उष्ण रात्रि की संभावना है.
इन जिलों में लू और रात के समय गर्म हवा की संभावना
मौसम विभाग के अनुसार दिनांक 21 मई को यूपी के अलीगढ़, मथुरा, महामायानगर, एटा, मैनपुरी, फिरोजाबाद, आगरा, इटावा, औरैया, कानपुर देहात, कानपुर, जालौन, फतेहपुर, हमीरपुर, झांसी, ललितपुर, महोबा कौशांबी, बांदा, चित्रकूट, प्रयागराज, संत रविदास नगर, और मिर्जापुर में लू और रात के समय लू का अलर्ट है.
40KM प्रतिघंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना
इसके अलावा अगर बात की जाए 21 मई के मौसम को लेकर तो पश्चिम उत्तर प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की संभावना है, संभाग 40 किलो मीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है. इसी पूर्वी उत्तर प्रदेश में भी मौसम शुष्क रहने की संभावना है, संभाग 40 किलो मीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है.
वहीं, प्रमुख शहरों के तापमान की बात की जाए प्रयागराज में सबसे अधिक 45.6 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया है. इसी तरह गोरखपुर में सबसे कम 38 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया है.

