PM ओली की पार्टी में मतभेद, कमल दहल ‘प्रचंड’ ने मांगा इस्तीफा

नई दिल्ली। भारतीय इलाकों को अपना बताने वाली ओली सरकार अब खुद आंतरिक विवादों में फंसती दिख रही है। कम्युनिस्ट पार्टी के अंदर ही बगावत के सुर सुनाई देने लगे हैं। पार्टी के नेताओं ने प्रधानमंत्री केपी शर्मा Olis के इस्तीफे की मांग शुरू कर दी है। पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष पुष्प कमल दहल ‘प्रचंड’ और PM Olis के बीच जमकर वार- पलटवार शुरू हो गया है। पुष्प कमल दहल ‘प्रचंड’ जिन्होंने कहा है कि प्रधानमंत्री ओली हर मोर्चे पर विफल रहे हैं। इसलिए उन्हें पद स्व इस्तीफा देना चाहिए। Olis के इस्तीफा नहीं देने पर प्रचंड ने पार्टी विभाजन तक की धमकी दे डाली है।

उन्होंने कहा कि Olis के साथ पार्टी एकता पर उन्हें पछतावा हो रहा है और यह एकता उनकी सबसे बड़ी राजनीतिक भूल थी। प्रचंड से समर्थन में पार्टी के दो पूर्व प्रधानमंत्रियों का भी आ गए है। इनमें माधव नेपाल और झलनाथ खनाल भी ओली के इस्तीफा के पक्ष में हैं। इसी के साथ Olis नेपाल कम्युनिष्ट पार्टी के सचिवालय और स्थाई समिति दोनों में अल्पमत में हैं। अब PM Olis अपना पद बचाने के लिए कैबिनेट फेरबदल की तैयारी शुरू कर दी है। वहीं PM ने कहा कि उनकी पार्टी अच्छा काम कर रही है लेकिन पार्टी विरोधी खेमे के ने नेताओं का रवैया विपक्ष जैसा है। उन्होंने कहा कि इन नेताओं की वजह से सरकार के अच्छे काम जनता तक नहीं पहुंच पा रहे हैं।

जानकारी के अनुसार PM केपी शर्मा ओली ने अपने पद से इस्तीफा देने से इनकार कर दिया है। प्रचंड को पार्टी के भीतर खूब समर्थन भी मिल रहा है। पार्टी के 2 पूर्व PM और कई सांसदों ने Olis के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। वहीं नेपाल की जनता में कोरोना वायरस की त्रासदी को लेकर ओली सरकार के खिलाफ जबरदस्त गुस्सा देखा जा रहा है। दहल ने यह भी कहा कि अगर सरकार समाजवाद हासिल करने के अपने लक्ष्य को पूरा नहीं कर पाती है। तो पार्टी को अगले चुनावों में असफलता देखनी पड़ सकती है। उन्होंने कहा कि सरकार और पार्टी दोनों संकट में हैं। वहीं नेपाल के मुख्य विपक्षी दल नेपाली कांग्रेस भी हमलावर हो गई है। पार्टी के सांसदों ने प्रतिनिधि सभा में एक संकल्प प्रस्ताव दायर कर सरकार से चीन की कब्जा की गई नेपाली भूमि वापस करने और कब्जाई गई जमीन की स्थिति के बारे में संसद को बताने के लिए कहा है।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1