‘बैजू बावरा’ में रणवीर सिंह के साथ रोमांस करती हुईं नजर आएंगी देसी गर्ल

बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा फिल्म ‘बैजू बावरा’ में रणवीर सिंह के साथ रोमांस करती हुई नजर आ सकती हैं। फिल्म मेकर संजय लीला भंसाली फिल्म बैजू बावरा बनाने जा रहे हैं। बता दें कि फिल्म की कहानी एक कलाकार के बदले पर आधारित होगी। यह फिल्म दिवाली के मौके पर साल 2021 को रिलीज होगी। फिलहाल अभी तक फिल्म की कास्ट को लेकर कोई घोषणा नहीं हुई है, लेकिन इसमें रणवीर सिंह का लीड रोल में नजर आएंगे।

बताया जा रहा है कि इससे पहले रणवीर सिंह और संजय लीला भंसाली की जोड़ी- गोलियों की रासलीला रामलीला, बाजीराव मस्तानी, पद्मावत में भी साथ काम कर चुकी है। माना जा रहा है कि बैजू बावरा में रणवीर के साथ लीड रोल में प्रियंका नजर आ सकती हैं। इससे पहले, रणवीर और प्रियंका फिल्म गुंडे, दिल धड़कने दो और बाजीराव मस्तानी में एक साथ नजर आ चुके हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1