यूपी के सभी सराफा कारोबारियों को शस्त्र लाइसेंस देने की मांग

प्रदेश के सभी ज्वैलर्स को शस्त्र लाइसेंस देने की मांग की है। एसोसिएशन के अध्यक्ष अनुराग रस्तोगी ने इस संबंध में अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश अवस्थी को एक पत्र लिखा है। इंडिया बुलियन ज्वैलर्स एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष ने पत्र में कहा है कि बदमाशों और लुटेरों के निशाने पर सबसे ज्यादा सराफा कारोबारी ही होते हैं। बीते कुछ वर्षों में दर्जनों सराफा कारोबारियों के साथ लूट और हत्या जैसी घटनाएं हो चुकी हैं। इसलिए ज्वैलर्स को आत्मरक्षा के लिए शस्त्र लाइसेंस दिए जाएं।

अनुराग रस्तोगी ने याद दिलाते हुए पत्र में कहा है कि करीब डेढ़ वर्ष पूर्व सीएम योगी के निर्देश पर गृह विभाग ने एक राजज्ञा जारी करते हुए सभी ज्वैलर्स को शस्त्र लाइसेंस देने के निर्देश दिए गए थे। लेकिन आज भी प्रदेश के किसी सराफा कारोबारी को शस्त्र लाइसेंस नहीं मिल पा रहा है। इसके चलते कारोबारी अपनी सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं।

एसोसिएशन ने मांग की है कि इस संबंध शासन से एक राजज्ञा जारी की जाए। प्रदेश भर के ज्वैलर्स को प्राथमिकता के आधार पर शस्त्र लाइसेंस दिया जाए।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1