delhi weather

Delhi-NCR Weather: दिल्ली-एनसीआर में बढ़ी ठिठुरन, अगले दो दिनों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी

Delhi-NCR Weather: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली (delhi weather) सहित एनसीआर (Delhi-NCR) में ठिठुरन भरी सर्दी का दौर शुरू हो गया है। उत्तर पश्चिम से आ रही बर्फीली हवा के कारण दिल्ली के रिज एरिया, मुंगेशपुर और आया नगर में न्यूनतम तापमान 4.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इस वजह से इन इलाकों में शीत लहर जैसी स्थिति रही।

दो दिन चलेगी शीत लहर
मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में दो दिन शीत लहर चलेगी। इस वजह से क्रिसमस के दिन पूरी दिल्ली शीत लहर की चपेट में होगी। सोमवार को भी शीत लहर चलेगी। इस दौरान घना कोहरा भी होगा। इसके बाद तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होने से ठंड से थोड़ी राहत मिल सकती है।
बादल छाए रहने के आसार
मौसम विभाग के अनुसार उत्तर भारत में पश्चिमी विक्षोभ की स्थिति बनी हुई है। इस वजह से रविवार को आकाश में आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं। सुबह में मध्यम स्तर का कोहरा होगा। ज्यादातर जगहों पर शीत लहर होगी। अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान चार डिग्री सेल्सियस रहने का पूर्वानुमान है।
शनिवार को अधिकतम तापमान 20.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस कम है। यह इस सीजन में अब तक सबसे है। सुबह में न्यूनतम तापमान 5.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस कम है। घने कोहरे के कारण पालम एयरपोर्ट के पास सुबह साढ़े पांच बजे दृश्यता महज 100 मीटर रही। सफदरजंग के पास दृश्यता 400 मीटर रही।

बेहद खराब श्रेणी में हवा की गुणवत्ता
रविवार को भी हवा की गुणवत्ता बेहद खराब श्रेणी में बनी हुई है। इससे पहले शनिवार को सफर इंडिया के अनुसार दिल्ली का एयर इंडेक्स 342 रहा। फिलहाल प्रदूषण से राहत नहीं मिलेगी। ठंड, कोहरा अधिक और हवा की गति कम होने के कारण अगले तीन दिन तक हवा की गुणवत्ता बेहद खराब श्रेणी में रहेगी।

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1