Monsoon Updates 2021

कल से दिल्ली सहित कई अन्य राज्यों में होगी तेज बारिश,ऑरेंज अलर्ट

देश के अधिकतर राज्यों में मानसून ने दस्तक दे दी है। शायद ही कभी मानसून 25 जून से पहले पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में पहुंचता हो। लेकिन इस बार Monsoon ने पहाड़ी क्षेत्रों में समय से पहले दस्तक दी है। रविवार 13 जून को तेजी से आगे बढ़ रही मानसूनी हवाओं ने उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और हिमाचल प्रदेश के पहाड़ी इलाकों में पहुंच गया हैं। यह 21 साल में पहली बार हुआ जब यहां Monsoon 25 जून से पहले पहुंचा है।

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के पूर्वानुमान के अनुसार, अगले 2 से 3 दिनों तक उत्तर पश्चिम भारत के कई हिस्सों में बारिश हो सकती है। दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़ और उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में Monsoon के आगे बढ़ने के साथ ही गरज और तेज हवाएं के साथ बारिश होने की संभावना है। इसके लिए IMD ने ऑरेंट अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग के निदेशक मनमोहन सिंह ने समाचार एजेंसी आईएएनएस को बताया कि दक्षिण-पश्चिम Monsoon हिमाचल प्रदेश के सभी हिस्सों में पहुंच गया है। पिछले साल यह 24 जून को राज्य में पहुंचा था। उन्होंने बताया कि यह Monsoon राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली सहित 15 जून तक उत्तर पश्चिमी भारत के कुछ और हिस्सों में आने की उम्मीद है।

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के रविवार के अपडेट के अनुसार, अगले 48 घंटों के दौरान पूर्वी उत्तर प्रदेश के शेष हिस्सों और दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, हरियाणा और पंजाब के कुछ हिस्सों में दक्षिण-पश्चिम Monsoon के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल होती जा रही हैं।
मानसून के चलते उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में गुरुवार की सुबह तक भारी बारिश होगी। इसके अलावा, उत्तर पश्चिमी भारत के कुछ हिस्सों में लगातार दो दिनों, यानी 14 और 15 जून को भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना बनी हुई है।

समय से पहले आया मानसून

21 वर्षों बाद यह पहली बार हुआ है जब Monsoon हिमाचल प्रदेश के साथ-साथ जम्मू -कश्मीर पहुंचा है। मौसम विभाग ने जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में Monsoon के आने की घोषणा की है, जो कि सामान्य शुरुआत से 17 से 18 दिन पहले है।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1