दिल्ली-एनसीआर में पहली बारिश ने दिलाई गर्मी से राहत

भीषण गर्मी से परेशान लोगों को राहत दिलाने के लिए मॉनसून ने Delhi-Ncr में आज दस्तक दे दी है। बुधवार को सुबह से ही बादल छाए हुए थे। तेज हवाओं का साथ आई बारिश ने लोगों को कुछ राहत प्रदान की। वहीं, नोएडा और गाजियाबाद में भी Monsoon की पहली बारिश शुरू हो गई है। हालांकि, कुछ स्थानों पर अब भी बादल ही छाए हुए हैं, और कुछ ही देर में बारिश होने की उम्मीद है।

जानकारी के अनुसार, भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने मंगलवार को कह दिया था कि Delhi-Ncr में अगले दो दिनों में Monsoon के दस्तक देने की उम्मीद है। आईएमडी ने दिल्ली के कुछ इलाकों में बुधवार और गुरुवार को बारिश होने का पुर्वानुमान लगाया है।


मौसम विभाग ने कहा कि Monsoon के आगे बढ़ने की अनुकूल परिस्थितियां बनी हुई हैं और आने वाले 48 घंटे में उत्तर प्रदेश के बाकी बचे इलाकों, पश्चिमी हिमालय क्षेत्र, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पंजाब के अधिकतर हिस्सों, राजस्थान के कुछ हिस्सों में Monsoon के पहुंचने की संभावना है। सामान्य तौर पर Monsoon दिल्ली 27 जून को पहुंचता है।

मौसम विशेषज्ञों ने कहा कि समय से पहले Monsoon के दिल्ली पहुंचने के लिए चक्रवाती प्रणाली को जिम्मेदार ठहराया जा सकता है जो दक्षिण-पश्चिम उत्तर प्रदेश के ऊपर 19-20 जून को बना और Monsoon के आगे बढ़ने में मदद की।

उल्लेखनीय है कि मंगलवार को राष्ट्रीय राजधानी में आंशिक रूप से बादल छाए रहे और अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस कम 37 डिग्री दर्ज किया गया। Delhi में आर्द्रता का स्तर 63 से 86 प्रतिशत के बीच रहा है। अगले 3 दिन में Delhi में बारिश होने की संभावना है और अधिकतम तापमान 36 डिग्री के आसपास बना रहेगा।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1