दिल्ली एनसीआर में स्टार्ट अप का सबसे ज्यादा स्कोप, मुंबई बंगलुरु को पछाड़ा

स्टार्ट अप स्कोप के लिहाज से दिल्ली एनसीआर देश के बाकी शहरों से काफी आगे निकल गया है। आईटी हब कहा जाने वाला बैंगलुरु भी अब दिल्ली से पीछे रह गया है। औद्योगिक राजधानी मुंबई को भी देश की राजधानी दिल्ली ने काफी पीछे छोड़ दिया है। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक दिल्ली-एनसीआर में 6500 से अधिक स्टार्टअप एवं दस यूनिकॉर्न हैं। इनका बाजार मूलयांकन 40 अरब डॉलर से ज्यादा है।

“टर्बोचार्जिंग दिल्ली-एनसीआर स्टार्ट-अप इकोसिस्टम” की रिपोर्ट में कहा गया है कि देश में मौजूद कुल स्टार्टअप कंपनियों में 23 प्रतिशत राजधानी दिल्ली-एनसीआर में हैं। रिपोर्ट के अनुसार दिल्ली-एनसीआर में स्टार्टअप्स की संख्या करीब 7039 है। बेंगलुरु इस मामले में काफी पीछे है और यहां करीब 5230 , मुंबई में 3823 और हैदराबाद में 1920 हैं।

नयी कंपनियों की स्थापना 2009 से 2019 के दौरान हुई है। दिल्ली में 4400 , गुरुग्राम में 1600 और नोएडा में 1004 स्टार्टअप्स हैं। दिल्ली-एनसीआर में 10 यूनिकॉर्न कंपनियां हैं। इन कंपनियों का मूल्यांकन 1 अरब डॉलर से अधिक का होता है। बेंगलुरु में ऐसी कंपनियों की संख्या 9 है जबकि मुंबई और पुणे में 2 -2 एक ऐसी कंपनी है।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1