कैजुअल लुक में छा गए प्रियंका-निक

देसी गर्ल, ग्लोबल एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा की हर स्टाइल, हर अदा लोगों को लुभाती है। और जब से प्रियंका ने निक जोनस से शादी की है वो और भी शानदार लगने लगी हैं। प्रियंका चोपड़ा इन दिनों न्यूयॉर्क में हैं और अपनी पति निक जोनस के साथ ज़िंदगी का शानदार समय बिता रही हैं। प्रियंका और निक को हाल ही में न्यूयॉर्क में उनके होटल के बाहर स्पॉट किया गया। यह कपल अपने प्यारे से पेट डॉग डायना को घूमाने बाहर निकला था। इस आउटिंग पर यह कपल बेहद चिक और कैज़ुअल लुक में नज़र आया।

टहलने के लिए निकलीं इस 37 वर्ष की एक्ट्रेस ने मरून रंग का टर्टलनेक स्वेटर पहना था। इस ढीले-ढाले स्वेटर में प्रियंका काफी कम्फर्टेबल लग रही थीं। उन्होंने इस स्वेटर को हल्के नीले रंग की जीन्स के साथ पहना था। अपने कैज़ुअल लुक को स्टाइल देने के लिए उन्होंने न्यूड रंग की हील्स और हल्का ब्राउन रंग का पर्स लिया था।

पति और अमेरिकन सिंगर निक और डायना के साथ जाते हुए प्रियंका के हाथ में GOYARD Voltigeur का पेट ट्रेवल बैग भी दिखा।

वहीं, निक जोनस की बात करें तो उन्होंने प्रियंका को कंपनी देने के लिए पूरा ब्लैक लुक अपनाया था। उन्होंने काले रंग का मॉक-नेक स्वेटशर्ट के साथ काली स्किनी जीन्स और सफेद सनीकर्स को स्टाइल किया था।

फिल्मों की बात करें तो प्रियंका चोपड़ा जल्द ही फरहान अख्तर के साथ फिल्म ‘द स्काई इज़ पिंक’ में नज़र आएंगी। यह फिल्म एक ऐसे जोड़े की कहानी है, जो अपनी बेटी को हुई बीमारी के आगे हार जाती है। इस फिल्म में प्रियंका और फरहान के अलावा ज़ायरा वसीम की भी अहम भूमिका है। फिल्म इसी साल 11 अक्टूबर को रिलीज होने वाली है।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1