फर्स्ट एनिवर्सरी पर वेंकटेश्वर मंदिर पहुंचे दीपवीर, लाल साड़ी में दीपिका ने ढाया कहर…

बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण और एक्टर रणवीर सिंह आज अपनी पहली वेडिंग एनिवेर्सरी मना रहे हैं। दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने 14 नवंबर 2018 को इटली में कोंकणी और सिंधी रीति-रिवाज से शादी की थी।

ऐसे में अपनी शादी के एक साल पूरे होने पर दीपिका और रणवीर तिरुपति के वेंकटेश्वर मंदिर आशीर्वाद लेने पहुंचे। वहीं मंदिर से इन कपल की तस्वीरें बड़ी तेजी के साथ वायरल हो रही हैं। इस मौके पर दीपिका ने लाल रंग की साड़ी पहनी। इतना ही नहीं साड़ी के साथ-साथ उन्होंने सिंदूर के साथ मंगलसूत्र को भी कैरी किया हुआ है।

वहीं रणवीर सिंह ऑफ व्हाइट शेरवानी पहने नजर आए। साथ ही उन्होंने गुलाबी रंग का दुपट्टा भी ओढ़ा हुआ है। मंदिर में दर्शन करने के बाद दीपवीर ने मीडिया को पोज दिए। वहीं इसके साथ-साथ दीपवीर अपने फैंस से भी मिले। दीपिका और रणवीर ने पहले से ही तिरुपति जाने का प्लान बना लिया था।

दीपिका-रणवीर 14 नवंबर को तिरुपति और पद्मावति के दर्शन करने के बाद 15 नवंबर को परिवार के साथ ही स्वर्ण मंदिर में मत्था टेकने के लिए अमृतसर रवाना हो जाएंगे. वहीं 15 तारीख को ही मुंबई वापस आ जाएंगे.  शादी के पहले दीपिका-रणवीर ने एक दूसरे को लंबे वक्त तक डेट किया था.

जानकारी के मुताबिक इटली में शादी करने के बाद दीपवीर ने भारत आकर अलग-अलग जगहों पर रिसेप्शन दिया था। गौरतलब है कि रणवीर और दीपिका बॉलीवुड के चार्मिंग कपल्स में से एक गिने जाते हैं। अक्सर आपने देखा होगा ये कपल्स सोशल मीडिया पर एक-दूसरे के लिए प्यार दिखाते नजर आते हैं। वहीं कई बार एक दूसरे की टांग खिचाईं करते भी दोनों नजर आते हैं।

साल 2013 में भंसाली ने ‘गोलियों की रासलीला राम-लीला’ फिल्म में दोनों को बतौर लीड एक्टर लिया था। यही वह फिल्म थी जहां पर दोनों की मोहब्बत परवान चढ़ी थी।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1