चतरा के पिपरवार में दो नाबालिक की हत्या के बाद सड़कों पर प्रदर्शन

झारखंड के चतरा जिला के पिपरवार में दो बच्चियों की हत्या मामले में शुक्रवार को भी हंगामा जारी है। सभी दुकानें बंद करवा दी गयी है। लोग सड़कों पर प्रदर्शन कर रहे हैं। प्रदर्शन करने वालों में भारी संख्या में महिलाएं भी शामिल हैं। सैकड़ों ग्रामीणों ने थाना और अस्पताल को घेर रखा है। पिपरवार एरिया पूरी तरह बंद है। लोगों में गुस्सा ही बढ़ता जा रहा है।

सूत्रों के अनुसार मुख्य आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ कर रही है। बुधवार सुबह पिपरवार थाना क्षेत्र की टीएमएच कॉलोनी के तीन बच्चे लापता हो गये थे। दो लड़कियां और उसका भाई सुबह जंगल में लकड़ी चुनने गये थे।

गुरुवार सुबह जंगल में ग्रामीणों ने एक घायल बच्चे को देखा। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। उनके बयान पर पुलिस ने उन तीनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया। आरोपियों की निशानदेही पर जंगल से एक 12 वर्षीय बच्ची का शव बरामद किया गया। 10 वर्षीय बच्ची गंभीर रूप से घायल अवस्था में मिली। उसे इलाज के लिए रिम्स रेफर कर दिया गया। लेकिन, रांची ले जाने के क्रम में रास्ते में उसकी मौत हो गयी।

बच्चियों की मौत से आक्रोशित लोग गुरुवार को ही पिपरवार थाना पहुंच गये। आरोपियों को उनके हवाले करने की मांग करने लगे। मामला बिगड़ता देख आइटीबीपी के जवानों ने लाठीचार्ज कर दिया। इससे गुस्साये लोगों ने पुलिस बस के शीशे तोड़ दिये। बाजार बंद, कोयले की ढुलाई भी बंद करवा दी।

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि बच्चियों के साथ वे जंगल में खेलने गये थे। आपस में झगड़ा हो गया, फिर उसने पीट दिया। आरोपियों का कहना है कि किसी के साथ दुष्कर्म नहीं किया है। पुलिस ने बच्चियों की मेडिकल रिपोर्ट मांगी है।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1