समस्तीपुर में महिला से रेप के बाद हत्या

जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के खेरबन गांव के गेहूं के खेत में अर्धनग्न अवस्था में एक महिला का शव बरामद हुआ है। महिला की पहचान नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड संख्या 14 जायजपट्टी निवासी उमेसी राम की पत्नी इंदु देवी (50) वर्ष के रूप में की गयी है। शव देख कर लोगों ने आशंका जतायी है कि महिला के साथ दुष्कर्म के बाद उसकी गला दबा कर हत्या कर शव को खेत में फेंक दिया गया है।

परिजनों के अनुसार, मृतका इंदु देवी गुरुवार रात करीब आठ बजे शौच के लिए घर से निकली थी। लेकिन, देर रात तक घर नहीं लौटी, तो परिजनों ने खोजबीन शुरू की। लेकिन, मृतका का कहीं पता नहीं चला। शुक्रवार की सुबह महिला का शव खेरबन गांव के वार्ड संख्या-3 में एक गेहूं के खेत से बरामद हुआ। घटनास्थल पर पहुंचे थानाध्यक्ष प्रवीन कुमार मिश्र, सब इंस्पेक्टर महानंद सोरेन एवं सुनील कुमार ने मामले की जांच की। शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा जा रहा है। मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है कि महिला के साथ दुष्कर्म हुआ है या नहीं।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1