Daag Ego Lanchan:

Daag Ego Lanchan: 24 फरवरी को रिलीज हो रही है ‘दाग एगो लांछन’, जानें कौन-कौन आएंगे नजर

Daag Ego Lanchan: भोजपुरी क्वीन आम्रपाली दुबे आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। आम्रपाली ने अब तक कई सुपरहिट ​भोजपुरी फिल्में दी हैं। वहीं, इन दिनों आम्रपाली अपनी आने वाली फिल्म ‘दाग एगो लांछन’ को लेकर लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। इस फिल्म में उनके साथ भोजपुरी एक्टर रितेश पांडेय, विक्रांत सिंह राजपूत और रक्षा गुप्ता लीड रोल प्ले करते नजर आएंगे। आम्रपाली की फिल्म ‘दाग एगो लांछन’ कल यानी 24 फरवरी को रिलीज हो रही है।

ऑल ओवर इंडिया होगी रिलीज
‘दाग एगो लांछन’ (Daag Ego Lanchan) फिल्म इंटर 10 टेलीविजन प्रा. लि. प्रस्तुत और रेणु विजय फिल्म्स इंटरटेनमेंट के बैनर तले बनी है। फिल्म के निर्माता निशांत उज्ज्वल ने कहा कि ‘दाग एगो लांछन’ (Daag Ego Lanchan) भव्य स्तर पर रिलीज हो है। फिल्म 24 फरवरी को ऑल ओवर इंडिया रिलीज होगी। फिल्म का प्रदर्शन देशभर के 50 से अधिक सिनेमा घरों में होगी। यह फिल्म मुंबई के मल्टीप्लेक्स कार्निवल मूवी स्टार गोरेगांव में भी लग रही है। फिल्म में आम्रपाली दुबे, रितेश पांडेय, विक्रांत सिंह राजपूत और रक्षा गुप्ता मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म का निर्देशन प्रेमांशु सिंह ने किया है।
ये लोग भी आएंगे नजर
मालूम हो कि फिल्म ‘दाग एगो लांछन’ (Daag Ego Lanchan) में मुख्य भूमिका में भोजपुरी क्वीन आम्रपाली दुबे, सुपर स्टार रितेश पांडेय, हैंडसम एक्टर विक्रांत सिंह राजपूत, रक्षा गुप्ता, अमित शुक्ला, रंभा सहनी, निशा तिवारी, बबलू पंडित सत्य प्रकाश और ज्योति कलश मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म के निर्देशक प्रेमांशु सिंह हैं। वहीं, इसके सह निर्माता डॉ संदीप उज्ज्वल, सुशांत उज्जवल, गीतकार ओम झा, छायांकन मनोज कुमार सिंह हैं।

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1