Coronavirus के बढ़ते संक्रमण को रोकने के लिए देश को 40 दिनों का तक Lockdown किया गया है। Lockdown में आवश्क सेवाओं को छोड़कर सभी को रोक दिया गया था। बिहार में घरों से बेवजह बाहर निकले वाले लोगों पर पुलिस ने कड़ी कार्रवाई की है। आयकर, GST विभाग भले ही राजस्व नहीं आने से परेशान हों, पुलिस सरकार का खजाना भरने में पीछे नहीं हैं। चौंकाने वाली बात है कि कोरोना ने सरकार का खजाना भरने वाले विभागों को भले ही पाई-पाई के लिये तरसा दिया है, पर पुलिस का खजाना खूब भर रहा है। Lockdown के इन 35 दिनों में पुलिस को करोड़पति बना दिया है। Lockdown जारी होने की तिथि से अब तक राज्य भर में पुलिस ने आम लोगों से जुर्माने के तौर पर 10 करोड़ 44 लाख 11 हजार 237 रुपये वसूल किये हैं।
बिहार पुलिस Lockdown का उल्लंघन करने वालों पर सख्ती से पेश आ रही है। Lockdown का उल्लंघन करने वालों से औसतन 30 लाख रुपये प्रतिदिन वसूल रही है। ADG मुख्यालय जितेंद्र कुमार का कहना है कि पुलिस चाहती है कि लोग कानून का उल्लंघन न करें। जुर्माना या अन्य कार्रवाई करने का मकसद कानून का पालन कराना है। अभी तक के Lockdown में पुलिस जिस तरह से कार्रवाई कर रही है उससे साबित होता है कि हमारे पुलिसकर्मी मुस्तैदी – सक्रियता से अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं।
सोमवार को Lockdown का उल्लंघन करने पर राज्य भर में 45 लोगों को गिरफ्तार किया गया। 31 मामले दर्ज किये गये़ 1449 वाहन जब्त कर 29 लाख 33 हजार 500 रुपये का जुर्माना वसूला गया़ वहीं ,रविवार को 40 मामले दर्ज किये गये़ 75 लोगों को गिरफ्तार किया गया है़ 1812 वाहन जब्त कर 39 लाख 36 हजार 100 रुपये का जुर्माना वसूला गया था।
पुलिस की अब तक की कार्रवाई
गिरफ्तारी- 1496
FIR- 1597
वाहन जब्त- 45551
जुर्माना – 10,44, 11,237
गौरतलब बिहार में कोरोना पॉजिटिवों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। सोमवार 69 और नये कोरोना पॉजिटिव पाये गये है, इसके साथ ही राज्य में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 346 हो गयी है। बिहार के कुल 38 जिलों में से 25 जिलों में COVID 19 के मामले अबतक प्रकाश में आये हैं।