COVID VACCINE DRY RUN

आशुतोष सिन्हा का विवादित बयान- नपुंसक बनाने के लिए तो नहीं है वैक्सीन

सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव के Corona Vaccine पर दिए बयान के बाद अब उनकी पार्टी के नेता आशुतोष सिन्हा ने इस पर विवादित टिप्पणी की है। सिन्हा ने कहा कि ‘हो सकता है BJP वाले बाद में कह दें कि हमने जनसंख्या कम करने और नपुंसक बनाने के लिए वैक्सीन लगा दी।’ उन्होंने Akhilesh Yadav की बात का समर्थन करते हुए कहा कि ‘सपा सुप्रीमो ने तथ्यों के आधार पर ही बयान दिया होगा, हमें लगता है कि कहीं ना कहीं उस वैक्सीन में ऐसी चीज होगी कि नुकसान हो जाए।’

सपा एमएलसी आशुतोष सिन्हा का बयान

आशुतोष सिन्हा वाराणसी खंड स्नातक विधान परिषद चुनाव में जीत हासिल कर हाल ही में MLC बने हैं। आज शनिवार को वो मिर्ज़ापुर में SP के लोहिया ट्रस्ट पार्टी कार्यालय पर कार्यकर्ताओं की मासिक बैठक में शामिल होने पहुंचे थे। जहां मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि, अगर हमारे पार्टी के अध्यक्ष ने वैक्सीन नहीं लगवाने की बात कही है, तो तथ्य के आधार पर ही कहा होगा। इस सरकारी तंत्र पर हम लोग भरोसा नहीं कर सकते।

वैक्सीन नपुंसक बनाने के लिए?

सपा MLC आशुतोष सिन्हा ने आगे कहा, ‘हमें लगता है कि BJP वाले बाद में कह देंगे कि जनसंख्या कम करने के लिए, नपुंसक बनाने के लिए लगा दिया वैक्सीन।’ बकौल सिन्हा, समाजवादी पार्टी ही नहीं किसी को भी वैक्सीन नहीं लगवाना चहिए।

बीजेपी पर साधा निशाना

यूपी सरकार पर निशाना साधते हुए SP MLC ने कहा, ‘यह ऐसी सरकार है, जहां CM के गृह जनपद गोरखपुर में ऑक्सीजन के अभाव में बच्चे मर गए, जबकि CM खुद वहां दौरा करके आए थे। ऐसे में इस सरकार के तंत्र पर विश्वास नहीं कर सकते। Akhilesh Yadav ने वैक्सीन पर कुछ कहा है तो बात गंभीर होगी।’

मालूम हो कि SP सुप्रीमो Akhilesh Yadav ने Corona Vaccine नहीं लगवाने की बात कही थी। हालांकि, बाद में उन्होंने यह भी कहा कि “हमें वैज्ञानिकों की दक्षता पर पूरा भरोसा है, लेकिन BJP की ताली-थाली वाली अवैज्ञानिक सोच व बीजेपी सरकार की वैक्सीन लगवाने की उस चिकित्सा व्यवस्था पर भरोसा नहीं है, जो कोरोनाकाल में ठप्प-सी पड़ी रही है। हम BJP की राजनीतिक वैक्सीन नहीं लगवाएंगे। सपा की सरकार वैक्सीन मुफ़्त लगवाएगी।”

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1