khan sir

फैजल खान की गिरफ्तारी पर कोर्ट ने लगाई रोक, जानिए कोर्ट ने क्या कहा

फैजल खान को कोर्ट से बड़ी राहत, ख़ान सर की गिरफ्तारी पर कोर्ट ने लगाई रोक। पुलिस के द्वारा किसी भी तरीके की दंडात्मक कार्रवाई पर कोर्ट ने रोक लगा दी है। फैजल खान के वकील ने बताया कि दोनों पक्ष की दलील सुनने के बाद कोर्ट ने कहा कि फैजल खान के खिलाफ आगे कोई भी कार्रवाई नहीं होगी अब इस पूरे मामले में अगले डेट में पुलिस के द्वारा दिए जाने वाले डायरी पर बहस होगी,उसके बाद फिर न्यायालय का आदेश होगा, अब 20 जून को फैजल ख़ान उर्फ़ ख़ान सर की अग्रिम जमानत पर सुनवाई होगी

बचाव पक्ष ने कोर्ट को क्या कहा?

कोर्ट में सुनवाई के दौरान बचाव पक्ष ने अदालत को बताया कि फैजल खान का इस पूरे मामले में प्रत्यक्ष रूप से कोई आपराधिक कृत्य नहीं सामने आया है। बचाव पक्ष ने कहा कि उन्हें गलत तरीके से आरोपी बनाया गया है। वहीं, पुलिस की ओर से मामले की जांच और दर्ज प्राथमिकी से संबंधित जानकारी अदालत के समक्ष रखी गई और कोर्ट ने फैसला सुनाया।

क्या अब नहीं होगी खान सर की गिरफ्तारी
कोर्ट ने पूरे मामले में दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद पटना सिविल कोर्ट के जज ने फैजल खान को अंतरिम राहत दी और अदालत ने उन्हें प्रोटेक्शन देते हुए उनके खिलाफ किसी भी प्रकार की दंडात्मक कार्रवाई पर फिलहाल रोक लगा दी है। कोर्ट ने इसके साथ ही ये भी कहा है कि मामले की अगली सुनवाई तक उन्हें राहत जारी रहेगी, ऐसे में अब फैजल खान की फिलहाल गिरफ्तारी नहीं होगी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1