इंदौर में कोरोना से डाक्टर की मौत

देश को तेजी से अपनी चपेट ले रही Corona की महामारी मध्य प्रदेश के इंदौर में कहर बरपा रही है। Corona के लिए Hotspot बने देश के कुछ चुनिंदा शहरों में इंदौर भी शामिल है। अब तक अकेले इंदौर में 213 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हो चुकी है। जबकि 5 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं पूरे प्रदेश में Corona पॉजिटिव मरीजों की संख्या 380 पर पहुंच गयी है। जबकि 29 कुल मौतें हो चुकी हैं। बुधवार को अकेले इंदौर में एएसपी समेत 40 नए मरीजों में Corona की पुष्टि हुई है। जबकि पूरे प्रदेश में बुधवार को 62 नए मामले सामने आए हैं।

इंदौर में Coronavirus अब डाक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों को भी मौत की आगोश में ले जा रहा है। गुरुवार को यहां के अरविंदो अस्पताल में भर्ती डॉ. शत्रुघन पंजवानी की मौत के बाद हड़कंप मच गया है। दो दिन पहले डाक्टर की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई थी। Corona पॉजिटिव मरीजों का इलाज करने के दौरान डाक्टर पंजवानी संक्रमण की चपेट में आ गए थे। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी डाक्टर की मौत पर दुख जाहिर करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की है।

दूसरों के अमूल्य जीवन की रक्षा और #COVID19 के विरुद्ध युद्ध लड़ते हुए बलिदान हो जाने वाले डॉक्टर शत्रुघ्न पंजवानी जी की आत्मा की शांति के लिए हम प्रदेशवासी ईश्वर से करबद्ध प्रार्थना करते है।


बता दें कि पूरे देश में Corona का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, केरल, तेलंगाना सहित कई राज्य महामारी से बुरी तरह प्रभावित हैं। लाख प्रयास के बावजूद अभी तक इसके प्रसार को रोका नहीं जा सका है। जिसके पीछे महत्वपूर्ण भूमिका दिल्ली की तब्लीगी जमात भी है। हालात को देखते हुए अधिकतर राज्यों ने 14 अपै्रल को खत्म हो Lockdown को और आगे ले जाने की मांग की है।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1