इसे महज संयोग ही माना जा सकता है कि एक तरफ दूरदर्शन के सुपरहिट हिट धारावाहिकों में से एक रामानंद सागर की Ramayana का पुनः प्रसारण हो रहा है, तो वहीं दूसरी ओर इसके प्रमुख पात्रों में से एक वानरराज सुग्रीव का निधन हो गया है। अपनी अदाकारी से सुग्रीम का किरदार जीवंत करने वाले अभिनेता श्याम सुंदर कलानी ने गुरुवार को इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। उनके निधन की खुद ’राम’ (अरुण गोविल) ने सोशल मीडिया पर दी। सुग्रीव के निधन की जानकारी मिलते ही सोशल मीडिया पर यूजर्स श्रद्धांजलि देने के लिए उमड़ पड़े।
श्याम सुंदर कलानी को श्रद्धांजलि देते हुए अरुण गोविल ने लिखा, उनके निधन की खबर सुनकर दुखी हूं। उन्होंने रामानंद सागर की Ramayana में सुग्रीव का किरदार निभाया था। बहुत अच्छी शख्सियत और सज्जन व्यक्ति। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे।
कई वर्षों बाद एक बार फिर रामानंद सागर की Ramayana का प्रसारण किया जा रहा है। जिसे काफी पसंद किया जा रहा है। प्रसारण शुरू होने के साथ ही एक बार फिर इसके सभी पात्र सुर्खियों में आ गए हैं। एक समय Ramayana के सभी पात्रों के प्रति लोगों में अगाध श्रद्धा देखी जाती थी। Ramayana ने कई पात्रों का पूरा जीवन बदल कर रख दिया था।