संकट काल में डायरेक्टर रोहित शेट्टी आए आगे, मुंबई पुलिस को दिए 8 होटल

भारत में महाराष्ट्र कोरोना का हॉट-स्पॉट बन गया है। देश में कोरोना संक्रमित मामलों की तादात सबसे ज्यादा महाराष्ट्र से ही सामने आई है। बीते मंगलवार को राज्य में संक्रमण के 552 मामले सामने आए और कुल केसों की संख्या 5 हजार के पार चली गई है। यहां अब तक कुल 5218 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं। ऐसे में इस संकट की घड़ी में लोगों की मदद के लिए कई सेलिब्रिटीज सामने आए हैं। किसी ने धनराशि डोनेट किया तो किसी ने अपना ऑफिस दिया है। इसी कड़ी में फिल्म निर्देशक रोहित शेट्टी ने भी अपनी मुंबई पुलिस के लिए शहर के आठ होटल दिए हैं। इसकी जानकारी मुंबई पुलिस ने ट्वीट कर दी है। इन 8 होटलों में वो पुलिसकर्मी ठहर सकते हैं जो लोगों की सुरक्षा के लिए घर से बाहर गली-चौराहों में तैनात हैं। इस बाबत मुंबई पुलिस ने ट्वीट किया कि ‘रोहित शेट्टी ने शहर के आठ होटल हमारे ऑन-ड्यूटी कोरोना वॉरियर्स के लिए दिए हैं. जिसमें हम आराम कर सकते हैं, नहा सकते हें, हमारे नाश्ते और डिनर का इंतजाम भी किया गया है. हम उनकी इस दयालुता के लिए और हमारी मदद के लिए उन्हें धन्यवाद कहते हैं।’

रोहित शेट्टी के अलावा शाहरुख खान, अक्षय कुमार, सलमान खान, ऋतिक रोशन, दीपिका पादुकोण, अनुष्का शर्मा, प्रियंका चोपड़ा आदि सेलेब्स ने भी कोरोना वायरस के खिलाफ जंग में सहयोग दिया है। जाहां अमिताभ बच्चन ने जरूरतमंदों को खाना ख‍िलाने की जिम्मा उठाया तो वहीं शाहरुख खान ने अपना ऑफिस क्वारनटीन सेंटर के तौर पर दिया है। इसी तरह हर कोई इस संकट काल में कोरोना जैसे अदृश्य दुश्मन से लड़ाई में साथ खड़ा है।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1