Corona के चलते रिलायंस ने अपने कर्मचारियों को Work From Home का दिए निर्देश

देश में Corona के चलते रिलायंस ने अपने कर्मचारियों को Work From Home का दिए निर्देश का कहर जारी है। गुरूवार को पंजाब में चौथी मौत हो गई है। जिसके बाद रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड कंपनी ने Corona के चलते रिलायंस ने अपने कर्मचारियों को Work From Home का दिए निर्देश महामारी को देखते हुए अपने सभी कर्मचारियों को घर से काम करने को कहा है। हालांकि इसमें अस्पताल, रिटेल आउटलेट्स और दूरसंचार सेवा कंपनी के कर्मचारी शामिल नहीं होंगे। इनमें कम कर्मचारियों से काम चलाया जाएगा। पेट्रोल से लेकर दूरसंचार क्षेत्र में काम कर रही कंपनी ने यह व्यवस्था देश और विदेश में तैनात कंपनी के कर्मचारियों पर लागू की हैं। यह व्यवस्था 31 मार्च तक प्रभावी रहेगी। हालांकि समूह कार्य स्थल पर न्यूनतम संख्या में कर्मचारी कहेंगे। ताकि कामकाज को सुचारू बनाए रखा जा सके।

रिलायंस इंडस्ट्रीज के प्रवक्ता ने कहा कि कंपनी ने काफी कर्मचारियों को घर से काम करने की अनुमति दी है। हालांकि लोगों की जरूरतों को ध्यान में रखकर नागरिकों को सभी जरूरी सेवाएं उपलब्ध कराएगी। उसका मुख्य खुदरा किराना कारोबारी, दूरसंचार सेवाएं, अस्पताल और अन्य जरूरी सेवाएं खुली रहेंगी। हालांकि इसमें कर्मचारियों की संख्या करीब 10 प्रतिशत होगी। कर्मचारियों को सामान्य दिनों की तुलना में एक-दूसरे के बीच अधिक से अधिक संवाद करने और आउटलुक, एमएस टीमों और इंटरप्राइज प्लेटफार्मों के साथ-साथ कंपनी के अन्य आंतरिक प्लेटफार्मों से जुड़े रहने की सलाह दी गई है।

प्रवक्ता ने कहा कि इस तरह की अभूतपूर्व स्थिति में सार्वजनिक आवश्यकताओं को देखते हुए, आरआईएल नागरिकों को सभी आवश्यक सेवाएं प्रदान करना जारी रखेगा और अपने मुख्य रिटेल स्टोर्स, दूरसंचार कनेक्टिविटी सेवाओं, अस्पताल और जनता के लिए आवश्यक किसी भी अन्य आवश्यक सेवाओं को खुले रखेगा या व्यापार निरंतरता बनाई रखी जाएगी।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1