पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर कांग्रेस का देशव्यापी प्रदर्शन

कोरोना संकट के बीच पेट्रोल और डीजल के बढ़ते दामों को लेकर आज कांग्रेस पार्टी विरोध प्रदर्शन कर रही है। सोमवार को दिल्ली कांग्रेस के कार्यकर्ता जब मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उपराज्यपाल अनिल बैजल के घर के बाहर प्रदर्शन करने जा रहे थे, तो दिल्ली पुलिस ने सभी को हिरासत में ले लिया।

आपको बता दें कि आज कांग्रेस पार्टी पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों के खिलाफ देशभर में प्रदर्शन कर रही है। इस बीच जिला के प्रमुखों को ज्ञापन सौंपने की भी बात कही है। देश के अलग-अलग हिस्सों में कांग्रेस का प्रदर्शन जारी है, कर्नाटक में कांग्रेस नेता डीके शिवकुमार साइकिल पर विरोध करने निकले।

बिहार मे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष मदन मोहन झा ने भी पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर एक साइकिल रैली निकली और पेट्रोल डीजल के बढ़ते दामों पर सरकार की तीखी आलोचना दी। प्रतिवेदन ज़िलाधिकारी के यहाँ प्रदेश अध्यक्ष डा. मदन मोहन झा के नेतृत्व में दिया गया जिसमें शामिल थे कार्यकारी अध्यक्ष श्याम सुंदर सिंह धीरज, कौकब क़ादरी, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अनिल शर्मा, महिला कांगरेस अधयक्ष अमिता भूषण, संगठन प्रभारी ब्रजेश पांडेय, प्रदेश प्रवक्ता राजेश राठौर, रिसर्च विभाग के अध्यक्ष आनन्द माधव।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी सोमवार को एक कैंपेन की शुरुआत की, जिसके तहत सोशल मीडिया पर कांग्रेस पार्टी इस मसले को उठा रही है। राहुल गांधी ने एक वीडियो साझा करते हुए ट्वीट कर लिखा कि आइये #SpeakUpAgainstFuelHike Campaign से जुड़ें।

आपको बता दें कि एक तरफ पेट्रोल और डीजल के दाम लगातार बढ़ रहे हैं, दूसरी ओर राज्य सरकारों की ओर से भी जो वैट लगाया जाता है उसका भी इसपर असर पड़ रहा है। बीते दिनों भाजपा की ओर से पलटवार भी किया गया था कि दिल्ली में पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के पीछे राज्य सरकार द्वारा लगाया गया वैट है।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1