उत्तराखंड में दरक रहा किला, CM चेहरा बदलने से BJP को फायदा नहीं: सर्वे

उत्तराखंड में तीरथ सिंह रावत की अगुवाई वाली BJP सरकार ने 4 साल पूरे कर लिए हैं। ऐसे में उत्तराखंड सरकार के 4 साल के कामकाज को लेकर सर्वे किया गया। इस सर्वे में उत्तराखंड में अभी चुनाव होने पर BJP को बड़ा झटका लगने की संभावना जताई गई है। वहीं राज्य में कांग्रेस की सरकार बनने की बात कही गई है। सर्वे में उत्तराखंड का CM बदलने के BJP के फैसले का खास फायदा मिलता नहीं दिखाई दे रहा है।

सर्वे के मुताबिक, उत्तराखंड में अगर अभी विधानसभा चुनाव होते हैं तो कांग्रेस को 41% वोट मिलेंगे। वहीं BJP को 38% वोट मिल सकते हैं। इसके अलावा BSP को 4% वोट, AAP को 9% और अन्य को 8% वोट मिल सकते हैं।

सीटों की बात करें तो उत्तराखंड की 70 विधानसभा सीटों में से कांग्रेस को सबसे ज्यादा 32 से 38 सीटें मिल सकती हैं जबकि सत्तारूढ़ BJP को 24 से 30 सीटें मिल सकती हैं। बीएसपी की झोली में 0-6 और आप को 2-8 सीटें मिल सकती हैं।

उत्तराखंड में क्या CM बदलने से BJP को फायदा होगा। सर्वे में इस सवाल को पूछा गया जिसमें चौंकाने वाले जवाब आए। 35% लोगों का कहना है कि हां CM बदलने से BJP को फायदा हो सकता है जबकि 47% लोगों का कहना है कि इससे कोई फायदा नहीं होगा।

उत्तराखंड में तीरथ सिंह रावत के CM बनने पर 22% लोगों ने बहुत संतुष्ट, 23% लोगों ने संतुष्ट, 25% लोगों ने कम संतुष्ट और 22% लोगों ने संतुष्ट नहीं बताया है। 8% लोगों ने कह नहीं सकते का जवाब दिया है।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1