कांग्रेस ने साधा मोदी सरकार पर निशाना, कहा- प्रतिशोध की भावना से काम कर रही बीजेपी

देश में अर्थव्यवस्था के कई सेक्टर्स दबाव में चल रहे हैं। आर्थिक सुस्ती ने निवेशकों के हौसले पस्त कर दिए हैं। ऐसे माहौल में विपक्ष मोदी सरकार पर लगातार हमलावर है। शनिवार को कांग्रेस ने भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा है।

कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि मोदी सरकार अर्थव्यवस्था के ‘संकट’ को दूर करने के लिए कदम उठाने की बजाय राजनीतिक विरोधियों के खिलाफ सरकारी एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही है। पार्टी के वरिष्ठ प्रवक्ता आनंद शर्मा ने यह सवाल भी किया कि क्या अब देश में भाजपा के लिए एक निजाम और विपक्ष के लिए दूसरा निजाम है? उन्होंने कहा, ‘भारत की अर्थव्यवस्था की स्थिति बहुत गंभीर है और यह राष्ट्रीय चिंता का विषय है। निवेश टूट गया है, लोग बेरोजगार हो रहे हैं और पूंजी नहीं है।’

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि अगर इस सरकार ने जल्द कोई कदम नहीं उठाए तो आने वाला समय और तकलीफदेह होगा। शर्मा ने कहा कि इस वित्तीय वर्ष के पांच महीने हो गए लेकिन सरकार ने जो करीब 24 करोड़ राजस्व का लक्ष्य रखा था वो उससे बहुत दूर है। वहीं कांग्रेस के अकाउंटेंट के यहां इनकम टैक्स की छापेमारी पर उन्होंने कहा कि, ये सरकार बदले की भावना से काम कर रही है। पार्टी के नेताओं के साथ-साथ अब ये सरकार उसके कर्मचारियों के खिलाफ भी प्रतिशोध की भावना से काम कर रही है। जिन्होंने देश को लूटा और चले गए उन पर इस सरकार का ध्यान नहीं है।

वहीं, शर्मा ने भाजपा पर चुनावी में असीमित खर्च करने का आरोप भी लगाया। उन्होंने चुनावी चंदे का जिक्र करते हुए कहा कि आम चुनाव में भाजपा ने कुल खर्च का 60 फीसदी अकेले ही खर्च किया है। इसी के साथ आनंद शर्मा ने भाजपा पर पूंजीपतियों को फायदा पहुंचाने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि अगर वित्त मंत्री को अर्थव्यवस्था की स्थिति को लेकर कोई चिंता है तो उन्होंने इससे जुड़े सवालों का जवाब देना चाहिए।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1