एक्ट्रेस अमीषा पटेल के खिलाफ धोखाधड़ी मामले में कोर्ट ने जारी किया अरेस्ट वारंट

बॉलीवुड एक्ट्रेस अमीषा पटेल के खिलाफ रांची के अदालत ने अरेस्ट वारंट जारी कर दिया है। इससे अमिषा की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। इससे पहले कई बार अदालत मे अपना पक्ष रखने के लिए सम्मन भेजा गया था जिसका कोई जवाब नही मिला। अंत में अदालत ने गिरफ्तारी वारंट जारी कर दिया।

जानकारी के अनुसार अमीषा पर प्रोड्यूसर अजय कुमार ने ढाई करोड़ रुपये का चेक बाउंस का आरोप लगाया है। अजय का आरोप है कि उन्होंने साल 2018 में फिल्म देसी मैजिक बनाने के लिए 3 करोड़ रुपये उधार दिए थे। इसके बाद वह जब भी अमीषा से पैसे वापस मांगते हैं तो वह कोई बहाना बना देती है या कोई प्रतिक्रिया नहीं देती थीं। बाद में जब फिल्म ठंडे बस्ते में चली गई तो प्रोड्यूसर ने पैसे मांगे और अमीषा ने ढाई करोड़ का चेक दिया। जब चेक को बैंक में लगाया गया तो वह बाउंस हो गया। इसी मामले में अमीषा के खिलाफ रांची कोर्ट में धोखाधड़ी का केस चल रहा है।

3 करोड़ की धोखाधड़ी मामले की वजह से चर्चाओं में चल रही अमीषा पटेल अपने जमाने में बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेसेस में शुमार थीं। अमीषा पर ये भी आरोप हैं कि पैसे मांगने पर उन्होंने मशहूर लोगों के साथ अपनी तस्वीरें दिखाकर धमकाने की भी कोशिश की थी। अमीषा पर ये इस तरह का पहला मामला नहीं है इससे पहले भी उन पर धोधाखड़ी के आरोप लग चुके हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1