FIR against Sambit Patra in Patna

कांग्रेस प्रवक्‍ता राजीव त्यागी की मौत का जिम्मेदार, बीजेपी प्रवक्‍ता संबित पात्रा के खिलाफ पटना में FIR

भारतीय जनता पार्टी के प्रवक्‍ता संबित पात्रा के खिलाफ कांग्रेस प्रवक्‍ता राजीव त्यागी की मौत को हत्या करार देते हुए पटना के रूपसपुर थाने में FIR दर्ज की गई है। यह FIR युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्‍यक्ष गुंजन पटेल ने दर्ज की है। RIR में गुंजन पटेल ने कहा है की टीवी डिबेट के दौरान संबित पात्रा की भाषा बेहद अमर्यादित और तनाव पैदा करने वाली होती है। ऐसे ही एक डिबेट के दौरान संबित पात्रा से अपमानित राजीव त्यागी को इतना धक्‍का लगा कि उन्‍हें दिल का दौरा आया और उनकी मौत हो गई। गुंजन पटले ने इस मामले में संबित पात्रा की तत्‍काल गिरफ़्तारी की मांग की है।

कांग्रेस प्रवक्ता का दिल का दौरा पड़ने से निधन


विदित‍ हो कि बीते 12 अगस्त की शाम में कांग्रेस के राष्‍ट्रीय प्रवक्ता राजीव त्यागी का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। इससे पहले वे एक निजी न्यूज चैनल के डिबेट कार्यक्रम में कांग्रेस के पक्ष में अपनी बात रख रहे थे। आरोप है कि इस दौरान BJP के राष्‍ट्रीय प्रवक्‍ता Sambit Patra ने राजीव त्यागी को अपमानित किया तथा उनपर व्यक्तिगत टिप्पणी भी की। Sambit Patra ने कांग्रेस प्रवक्‍ता को ‘जयचंद’ तक की संज्ञा दे डाली।


FIR के अनुसार इससे राजीव त्यागी को गहरा आघात लगा, जिसे वे झेल नहीं पाए। यह डिबेट उनकी मौत का कारण बनीं। इसमें Sambit Patra ने अमर्यादित और व्यक्तिगत टिप्पणियों तक की हीं नहीं की, उन्‍होंने राजीव त्‍यागी की धार्मिक आस्था पर भी सवाल उठाए।

संबित पात्रा की तत्‍काल गिरफ्तारी की मांग

कांग्रेस नेता ने Sambit Patra पर टीवी डिबेट के जरिए देश में घृणा का माहौल बनाने का भी आरोप लगाया। उन्होंने Sambit Patra की तत्‍काल गिरफ्तारी की मांग की है।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1