UP Cabinet Minister Chetan Chauhan Passes Away

यूपी के कैबिनेट मंत्री व पूर्व अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर चेतन चौहान का निधन,कोरोना से थे संक्रमित

कोरोना संक्रमण के कारण बेहद गंभीर हालत में गुरुग्राम के मेदांता हॉस्पिटल में भर्ती योगी आदित्यनाथ सरकार के कैबिनेट मंत्री चेतन चौहान का आज निधन हो गया। क्रिकेटर से नेता बने मंत्री चेतन चौहान के निधन पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दुख जताया है।

73 वर्षीय चेतन चौहान को लखनऊ के संजय गांधी PGI से शनिवार को ही मेदांता शिफ्ट किया गया था। वहां पर वह लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर थे। बताया जाता है कि उनकी किडनी काम नहीं कर रही है। योगी आदित्यनाथ सरकार में कैबिनेट मंत्री Chetan Chauhan की हालत बेहद गंभीर थी। Corona संक्रमण पॉजिटिव के कारण लम्बे समय से संजय गांधी PGI में भर्ती रहे Chetan Chauhan की किडनी ने काम करना बंद कर दिया था। उनको लखनऊ से गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में शिफ्ट किया गया है, जहां पर उनको लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर रखा गया था।
कोरोना वायरस से संक्रमित उत्तर प्रदेश के होमगार्ड मंत्री चेतन चौहान को 11 जुलाई को Corona संक्रमण के कारण भर्ती कराया गया था। क्रिकेट में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाले उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री Chetan Chauhan के पास सरकार में सैनिक कल्याण, होमगार्ड, पीआरडी और नागरिक सुरक्षा मंत्रालय हैं।


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने सरकारी आवास 5-कालीदास मार्ग, लखनऊ पर कैबिनेट मंत्री Chetan Chauhan के निधन पर कैबिनेट की बैठक बुलाकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
11 जुलाई को संजय गांधी पीजीआई में हुए थे एडमिट

11 जुलाई को Corona पॉजिटिव पाए जाने के बाद उनको संजय गांधी PGI में एडमिट कराया गया था। इसके बाद किडनी और ब्लड प्रेशर की समस्या शुरू हो गईं। इसके बाद उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था। अमरोहा से चेतन चौहान 2 बार BJP के सांसद भी रहे हैं। चेतन चौहान भारतीय जनता पार्टी की राजनीति में लंबे समय से सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। Chetan Chauhan भारतीय जनता पार्टी से लोकसभा सांसद भी रह चुके हैं। 1991 और 1998 के चुनाव में वह BJP के टिकट अमरोहा से सांसद बने थे। Chetan Chauhan अभी अमरोहा जिले की नौगांवा सादात विधानसभा के विधायक हैं।
चेतन चौहान ने टीम इंडिया के लिए 1969 से 1978 के बीच 40 टेस्ट खेले थे। इनमें उन्होंने 31.54 की एवरेज से 2084 रन बनाए। उनका बेस्ट स्कोर 97 रन रहा। चेतन ने 7 वनडे में 153 रन बनाए। चौहान और सुनील गावस्कर की ओपनिंग जोड़ी 1970 के दशक में काफी सफल रही थी। दोनों ने मिलकर 10 शतकीय साझेदारियां कीं और 3 हजार से ज्यादा रन बनाए। चेतन घरेलू क्रिकेट में दिल्ली और महाराष्ट्र की टीम से खेले थे। उन्होंने अपना पहला टेस्ट मैच 25 दिसंबर 1969 में न्यूजीलैंड टीम के खिलाफ खेला और 13 मार्च 1981 को अपना अंतिम टेस्ट मैच भी न्यूजीलैंड टीम के खिलाफ खेला था। चौहान ने 40 टेस्ट मैचों में 31.57 की औसत से 2084 रन बनाए थे और 2 विकेट भी हासिल करने के साथ 16 अर्ध शतक लगाए। उनकी 97 रनों की पारी उच्च स्कोर की पारी रही थी। सात एक दिवसीय मैच में 21.85 की औसत से 153 रन और 46 अधिकतम स्कोर रहा। चौहान ने अपना पहला एक दिवसीय मैच एक अक्टूबर 1978 को पाकिस्तान टीम के खिलाफ खेला था।

वह योगी आदित्यनाथ सरकार के दूसरे मंत्री हैं, जिन्होंने Corona संक्रमण के कारण दम तोड़ा है। इससे पहले 2 अगस्त को प्रदेश सरकार की प्राविधिक शिक्षा मंत्री कमल रानी वरुण ने संजय गंधी PGI में दम तोड़ा था। मंत्री कमलरानी को पहले से ही डायबिटीज, हाइपरटेंशन व थायराइड से जुड़ी समस्या थी। उनका ऑक्सीजन लेवल काफी कम हो गया था। योगी आदित्यनाथ सरकार के छह मंत्री अभी भी लखनऊ के संजय गांधी PGI में भर्ती हैं। कैबिनेट मंत्री ब्रजेश के साथ ही जल शकित मंत्री डॉ. महेंद्र सिंह, राजेंद्र प्रताप सिंह उर्फ मोती सिंह, उपेंद्र तिवारी, जय प्रताप सिंह व धर्म सिंह सैनी भी Corona संक्रमित थे।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1