UP Cabinet Minister Chetan Chauhan Passes Away

चेतन चौहान के निधन पर PM मोदी और अमित शाह समेत कई बड़े नेताओं ने जताया दुख

मशहूर क्रिकेटर और राजनीतिक हस्ती चेतन चौहान का गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में निधन हो गया। वो Corona से संक्रमित थे। Chetan Chauhan के निधन पर क्रिकेट और राजनीतिक गलियारों में शोक का माहौल है। उनके निधन पर PM मोदी ने गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने ट्विटर पर लिखा कि Chetan Chauhan ने खुद को एक शानदार क्रिकेटर और बाद में एक मेहनती राजनीतिक नेता के रूप में प्रतिष्ठित किया। उन्होंने उत्तर प्रदेश में सार्वजनिक सेवा और BJP को मजबूत करने में प्रभावी योगदान दिया। उनके निधन से दुखी हूं। उनके परिवार और समर्थकों के प्रति गहरी संवेदना है।


देश के गृह मंत्री अमित शाह ने शोक जताते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री व पूर्व क्रिकेटर Chetan Chauhan ने अपने जीवन में पहले एक खिलाड़ी के रूप में और बाद में एक जनसेवक के रूप में देश की सेवा की। उनका निधन भारतीय राजनीति और क्रिकेट के लिए बहुत बड़ी क्षति है। मैं उनके परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूँ।


चेतन चौहान के निधन पर उप राष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने शोक व्यक्त करते हुए ट्विटर पर लिखा कि पूर्व क्रिकेटर और यूपी के मंत्री Chetan Chauhan के निधन से गहरा दुख हुआ। उन्होंने भारतीय क्रिकेट में बहुत बड़ा योगदान दिया और 2 बार संसद सदस्य के रूप में भी कार्य किया। उनके परिवार और प्रशंसकों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं।


रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ट्विटर पर लिखा उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री और पूर्व क्रिकेटर Chetan Chauhan के असामयिक निधन से मुझे गहरा दुःख पहुँचा है। अपनी राजनीतिक पारी के दौरान उन्होंने हमेशा जमीन और जनता से जुड़े मुद्दों को उठाया। वे एक नेकदिल और भले व्यक्ति के रूप में जाने जाते थे। उनके शोकाकुल परिवार के प्रति मेरी संवेदनायें हैं।


उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पूर्व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी, मंत्रिमंडल में मेरे सहयोगी Chetan Chauhan के असामयिक निधन का व्यथित कर देने वाला समाचार प्राप्त हुआ। प्रभु श्री राम उनके परिजनों को इस अपार दुख को सहने की शक्ति एवं दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान प्रदान करें।


चेतन चौहान के निधन पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी दुख व्यक्त किया है। उनके निधन की खबर पर केजरीवाल ने कहा ‘God bless his soul.’

चेतन चौहान के निधन पर केंद्रीय राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि उनके निधन से दुखी हूं। उन्होंने शानदार क्रिकेट खेला और टी-20 विश्व कप की मेजबानी के लिए दिल्ली को तैयार करने में विशेष योगदान दिया। अपनी दूसरी राजनीतिक पारी में उन्होंने सार्वजनिक सेवा में बहुमूल्य योगदान दिया। उनके परिवार के प्रति ईमानदार संवेदना है।


गौरतलब है कि Chetan Chauhan भारतीय जनता पार्टी की राजनीति में लंबे समय से सक्रिय भूमिका निभाई। Chetan Chauhan भारतीय जनता पार्टी से लोकसभा सांसद भी रहे। 1991 और 1998 के चुनाव में वह BJP के टिकट अमरोहा से सांसद बने थे। चेतन चौहान अभी अमरोहा जिले की नौगांवा सादात विधानसभा क्षेत्र से विधायक थे और उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री थे।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1