असम-बिहार बाढ़ प्रभावित लोगों की हर संभव मदद करें कांग्रेस नेता व कार्यकर्ता- प्रियंका

पूर्वोत्तर सहित उत्तर प्रदेश और बिहार में लगातार हो रही तेज बारिश से इन राज्यों में बाढ़ आ गई है। जहां दो दर्जन से अधिक जिले की चपेट में हैं। बाढ़ में सबसे अधिक प्रभावित होने वाला राज्य असम है। बाढ़ के चलते लाखों लोग प्रभावित हुए हैं। वैसे बाढ़ जैसी आपदा में सरकारें पीड़ितो को अपने स्तर पर इन मदद के लिए काम कर रही हैं।
इसी बीच कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने ट्वीट कर इन लोगों की मदद का हाथ बढाया है। प्रियंका गांधी ने मंगलवार ट्वीट करते हुए लिखा कि असम, बिहार और उप्र में आई भारी बाढ़ से जनजीवन अस्त व्यस्त है। लाखों लोगों पर संकट के बादल छाए हुए हैं।


बाढ़ प्रभावित लोगों की मदद के लिए हम तत्पर हैं। आप अकेले नहीं हो। मैं कांग्रेस कार्यकर्ताओं व नेताओं से अपील करती हूं कि प्रभावित लोगों की मदद करने का हर संभव प्रयास करें

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1